कोहाड़ में तीन युवकों ने एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और दुकान में घुसकर उसके पति के साथ मारपीट की। घायल दुकानदार ने हमलावरों पर दुकान से कुछ नकदी भी चोरी कर ले जाने जाने का आरोप लगाया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गांव कोहाड़ निवासी घायल दुकानदार संदीप ने बताया कि शाम सात बजे उसकी पत्नी पूजा घर से खाना लेकर दुकान पर आ रही थी।
रास्ते में शराब के नशे में गांव के कुछ युवकों ने रास्ता रोकर उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया। उसने पत्नी से कहा कि सुबह वह आरोपियों के घर जाकर पूछताछ करेगा लेकिन आरोपी कालिया, लालु व अजीत ने उसकी दुकान में आकर उसके साथ मारपीट की और दुकान से कुछ पैसे भी गल्ले से निकालकर ले गए। घायल को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.