फॉर्म में खामी मिली तो एसएमएस के जरिए मिलेगी सूचना, ऑनलाइन ही होगा समाधान
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

फॉर्म में खामी मिली तो एसएमएस के जरिए मिलेगी सूचना, ऑनलाइन ही होगा समाधान

उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरु हो गई है। जो 21 सितंबर तक चलेगी। मंगलवार से वेरिफिकेशन कार्य भी शुरु हो रहा है। कमी मिलने वाले फार्मों के बारे में जानकारी एसएमएस द्वारा विद्यार्थी तक पहुंचेगी। फार्म में मिली कमी को दूर करवाने के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज आने की जरूरत नहीं हैं। यह प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही पूरी करनी होगी। इसके अलावा दाखिला लेने वालों की समस्या के समाधान को लेकर हायर एजुकेशन ने एक 15 सदस्सीय कमेटी भी बनाई है।
कॉलेजों में दाखिले को लेकर सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गई है। आवेदन का डाटा सीधे हायर एजुकेशन के पास जाएंगे। वहां से फार्मों को रेंडमली जिला वाइज कॉलेजों को वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। यह कार्य मंगलवार से शुरु हो रहा है। किसी भी कॉलेज का आवेदन जिले के अन्य कॉलेज में भी वेरिफिकेशन के लिए जा सकता है।

कॉलेज में आने पर प्रतिबंध, ऑनलाइन ही होगा हर समस्या का निराकरण

बता दें कि इस समय कॉलेजों में यूजी व पीजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं चल रही है। कॉलेजों में विभाग ने कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन ही रखा है। आवेदन के बाद फार्मों की जांच, कमियां मिलने पर आवेदक द्वारा उपलब्ध करवाए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस से जानकारी मिलेगी।

इसके बाद उस कमी को दूर करने के लिए भी उसे ऑनलाइन सिस्टम से ही ठीक करवाना होगा। विद्यार्थियों द्वारा दाखिले को लेकर कॉलेज में आने की जरूरत नहीं हैं। इसके अलावा भी विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पंचकूला में 15 सदस्यों की एक हेल्प डेस्क बनाई गई हैं जो दाखिले के संबंध में बच्चों की हर समस्याओं का समाधान करेगी।

पीजी कॉलेज में 1280 तथा महिला कॉलेज में 1080 सीटों पर होंगे दाखिले
शहर के पीजी कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. एलएन यादव ने बताया कि उनके कॉलेज में बीए की 600, बीकॉम की 80, बीएससी नॉन मेडिकल की 400, बीएससी मेडिकल की 160 तथा बीसीए की 40 सीटों पर दाखिले होंगे।

उधर महिला कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. करण सिंह ने बताया कि उनके कॉलेज में बीए की 720, बीकॉम की 160, बीए ऑनर्स अंग्रेजी की 40, बीएससी नॉन मेडिकल की 80 तथा मेडिकल की 80 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा के लिए दाखिले के इच्छुक सभी छात्र-छात्राएं अपना आवेदन 21 सितंबर तक ऑनलाइन कर दें। दाखिले को लेकर कॉलेज में आने की जरूरत नहीं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If there is a flaw in the form, then information will be provided through SMS, there will be a solution online


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------