हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के विद्यार्थी शिक्षा व तकनीकी में शोध व नवोन्मेष के हर आयाम पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इस बार इस क्रम में विश्वविद्यालय के बीटेक, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के पांचवें सेमेस्टर के छात्र हिमांशु ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रिंट ओलिंपियाड-2020 में नॉर्थ जोन में प्रथम स्थान प्राप्त कर विवि का रुतबा बढ़ाया है।
प्रिंट ओलिंपियाड राष्ट्रीय स्तर पर हर साल होने वाली एक प्रतिष्ठित परीक्षा है जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतियोगी हिस्सा लेते हैं। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष यह आयोजन ऑनलाइन दो चरणों में हुआ था। कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने हिमांशु की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना विश्वविद्यालय के लिए एक गौरव का विषय है।
उन्होंने अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी पीठ के अधिष्ठाता डॉ. अजय बंसल व प्रिंटिंग व पैकेजिंग विभाग के शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. अजय बंसल ने हिमांशु की इस उपलब्धि पर बधाई दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.