सूरजभान बाेहरा बने धाेलपाेश गोशाला समिति के उपप्रधान
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

सूरजभान बाेहरा बने धाेलपाेश गोशाला समिति के उपप्रधान

श्री गोशाला धोलपोश आश्रम के प्रांगण में गोशाला कार्यकारिणी की बैठक प्रधान रिसालसिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। विभिन्न मुद्दों पर सर्वसम्मति के साथ यह बैठक सम्पन्न हुई। गोशाला के संरक्षक दयाशंकर तिवारी ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से सूरजभान बोहरा को गोशाला का उपप्रधान बनाया गया।

शिक्षाविद प्रतापसिंह शास्त्री की सदस्यता को स्वीकृति प्रदान की गई। गोशाला के सचिव रविन्द्र तिवारी को गोशाला प्रधान के साथ चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गोशाला प्रधान को 1000 रुपए तक खर्च करने का अधिकार होगा।

अधिक राशि के खर्चे के लिए सदन की अनुमति अनिवार्य होगी। गोशाला के नए आजीवन तथा अन्य सदस्यों के बनाने पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि बैठक में गायों के लिए बाजरा, कड़बी आदि जुटाने तथा गोशाला की पिछली बकाया राशि की देनदारी के लिए पैसा जुटाने के लिए सूरजभान बोहरा व रामजीवन मित्तल के नेतृत्व में कमेटी गठित कर कार्य करने की सहमति बनी।

गोशाला संरक्षक ने बताया कि महामारी के कारण इस बार बाबा धोलपोश के भंडारे का आयोजन नहीं होगा। उन्होंने क्षेत्र के दानदाताओं से चारे आदि के लिए आर्थिक मदद करने की अपील की है। इस अवसर पर रामावतार शास्त्री, वेदप्रकाश जांगिड़, नितिन मेहता, बहादुर सिंह सिलारपुर आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Surajbhan Behra became the deputy head of Dhelpesh Goshala Committee


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------