रेलवे के डीएसपी ने दी गोली मारने की धमकी, गुस्साए स्वास्थ्य कर्मियों ने बाधित रखा काेविड का काम
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

रेलवे के डीएसपी ने दी गोली मारने की धमकी, गुस्साए स्वास्थ्य कर्मियों ने बाधित रखा काेविड का काम

शहर के सेक्टर 16-17 में कोरोना संक्रमित रेलवे पुलिस के डीएसपी के आवास पर पोस्टर लगाने के दौरान विवाद हो गया। गुरुवार को हुए घटनाक्रम की वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो में डीएसपी गोली मारने की धमकी देने के साथ ही अपशब्द बोल रहे हैं। हालांकि डीएसपी का कहना था कि उन्होंने दुर्व्यवहार नहीं किया। डीएसपी की धमकी से गुस्साए मलेरिया के एमपीएचडब्लू ने कोविड काम बाधित रखा।

आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. जया गोयल को डीएसपी के विरुद्ध कार्रवाई करवाने के लिए पत्र सौंपा। डॉ. गोयल ने आश्वास्त किया कि मामले में एसपी से बातचीत हुई है। दोपहर को एमपीएचडब्लू एसोसिएशन के जिला प्रधान अनिल गोयल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एसपी गंगाराम पूनिया से मिला। उन्हें मौके पर मौजूद रहे कर्मियों ने जानकारी दी। वीडियो भी दिखाई। एसपी पूनिया ने रेलवे एसपी को पत्र लिखा है। वहीं, सिविल लाइन थाना एसएचओ को शिकायत भेजकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि डीएसपी को पद की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए था। हालांकि डीएसपी का कहना था कि अभद्र व्यवहार जैसी कोई बात नहीं हुई। यह नाराजगी मात्र है।

पत्नी ने फोन पर स्पीकर ऑन कर करवाई थी पति से बात

सेक्टर 16-17 में रहने वाले रेलवे पुलिस में डीएसपी कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद गुरुवार को हेल्थ टीम उनके आवास पर कोविड पोस्टर चस्पा करने गई थी। एमपीएचडब्लू कर्मियों के मुताबिक एचआई रमेश, एमपीएचडब्ल्यू राजकुमार व बजरंग इत्यादि ने पोस्टर लगाना चाहा तो डीएसपी की पत्नी ने विरोध किया था। यह देख कर्मियों ने वीडियो बना ली। इसके बाद महिला ने अपने पति डीएसपी से फोन पर कर्मियों की स्पीकर ऑन करके बात करवाई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीएसपी की पत्नी ने की बात फिर कोरोना संक्रमित पति से फोन पर कराई बात।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------