गदराना में घर में घुसकर वृद्धा की सोने की बालियां ले गए
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

गदराना में घर में घुसकर वृद्धा की सोने की बालियां ले गए

उपमंडल के गांव गदराना में दो अज्ञात बाइक सवार युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग के कानों से सोने की बालियां झपट लीं। बालियों के साथ महिला के दोनों कान भी कट गए और कानों से खून बहने लगा। जिससे चीखते हुए महिला ने आवाज लगाई लेकिन कोई आता इससे पहले ही आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला को कालांवाली के अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना तुरंत कालांवाली पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस व सीआईए कालांवाली की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। करीब 85 वर्षीय महिला सुरजीत कौर के पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव गदराना ने बताया कि वे तीन भाई है और वे गांव में ही अलग-अलग रहते है। पिता का देहांत होने के बाद उसकी माता उनके पास रहती है। उसकी पत्नी रिश्तेदारी में किसी की मौत होने के कारण वहां गई हुई है और घटना से कुछ मिनट पहले ही वह कालांवाली में किसी काम के लिए गए थे।

घर में उनके दो बच्चे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर को उसकी माता सुरजीत कौर घर में लेटी हुई थी। इस दौरान दो मुंह ढके युवक घर के बाहर आए और भाई घर पर है की आवाज लगाने लगे। जब कोई भी उठकर बाहर नहीं गया तो वे युवक अंदर आए और उसकी माता के कानों से करीब दो तोले की बालियां झपटकर फरार हो गए।

दीवार गिरने से मजदूर की मौत और दो घायल

खंड रानियां के अंतर्गत आने वाले गांव केहरवाला में एक व्यक्ति के घर पर चिनाई का कार्य कर रहे एक मजदूर की मौत और 2 मजदूर जख्मी हो गए है। जानकारी के अनुसार गांव केहरवाला में दलीप सिंह पुत्र बिहारीलाल के घर पर चिनाई का कार्य चल रहा था इस दौरान तीन मजदूर एक साथ दीवार के साथ काम कर रहे थे इस दौरान अचानक दीवार के ढह जाने से भोमाराम पुत्र हजारीलाल उम्र 48 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गईजबकि जगदीश व एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है वहीं भोमाराम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत हो जाने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------