कोरोना संक्रमण अब खतरनाक मोड पर आ गया है। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के साथ-साथ मौत होने की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कोरोना से दो और मौत हो गई। एक 31 वर्षीय युवक जबकि दूसरा 61 वर्षीय व्यक्ति कोरोना का शिकार हुए। मंगलवार को 46 नये केस सामने आए हैं। बिजली मंत्री की रिपोर्ट निगेटिव निगेटिव आ गई जबकि चंडीगढ़ में पॉजिटिव मिले उनके परिवार के सदस्यों का इलाज भी शहर से बाहर ही चल रहा है।
शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय युवक मोटापा का शिकार था। बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। शूगर सहित अन्य बीमारियों ने भी घेर रखा था। इलाज के प्रयासों के बावजूद वह रिकवर नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल अनुसार शव का संस्कार करवाया गया। दूसरी मौत बरनाला रोड निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति की हुई। उक्त व्यक्ति को 27 अगस्त को डेर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। ऑक्सीजन की कमी हाेने और अन्य बीमारियों के कारण रिकवर न करने पर उसे 28 अगस्त को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया। इसके बाद गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लेकिन कोरोना संक्रमण से बच नहीं पाया और मौत हो गई। मृतक के शव का संस्कार गुरुग्राम में ही करवाया गया।
जेल के सभी 1100 कैदियों की होगी सैंपलिंग
जिला जेल में दो दिन पहले 11 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें से 10 को जेसीडी अस्पताल में दाखिल किया गया है जबकि एक नाबालिग को हिसार जेल में रखा गया है। इसलिए अस्पताल प्रशासन ने फैसला किया है कि जेल में बंद सभी कैदियों की जांच की जाए। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
सिविल सर्जन ने कहा कि सभी कैदियों की कोरोना जांच करवाई जाए ताकि कोई भी संक्रमित इलाज से वंचित ना रहे। जेल में इस समय करीब 1100 कैदी हैं, उन सभी के सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए विशेष टीम काे सैंपल लेने के लिए जेल कैंपस में भेजा जाएगा। एक टीम पहले ही जेल में भेजी जा चुकी है। इसके अलावा शहर और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य विभाग की 35 से ज्यादा टीमें सैंपल के काम में जुटी हुई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.