लंबित पड़े इंतकाल दर्ज करने के मामले में पटवारियों की ओर से बड़ी लापरवाही और अनदेखी सामने आई है। इतना ही नहीं इस मामले में जहां सरकार के आदेशों की अवहेलना हुई है। वहीं डीआरओ की ओर से दो महीने पहले स्पेशल मीटिंग लेकर पटवारियों को तय सीमा में इंतकाल का कार्य पूरा करने के आदेश दिए गए थे। मगर पटवारियों ने आदेशों की पालना करना जरूरी नहीं समझा। जब डीआरओ की ओर से इस संबंध में शोकॉज नोटिस जारी किया गया तो पटवारियों ने जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा।
इसके बाद लंबित इंतकाल मामले की रिपोर्ट डीसी आरसी बिढ़ान ने मांगी तो हजारों की संख्या में इंतकाल लंबित पड़े देखकर उन्होंने डीआरओ से इस संबंध में पटवारियों के खिलाफ एक्शन लेने के आदेश जारी किए। अब मंगलवार को डीआरओ विजेंद्र भारद्वाज ने पटवारी महेंद्र, पटवारी तेजभान, पटवारी सुशील, पटवारी विकाश, पटवारी दिग्विजय और पटवारी अनिल को रूल 8 के तहत चार्जशीट कर दिया है।
7 तहसीलों 5100 इंतकाल अभी भी पड़े लंबित
डीआरओ विजेंद्र भारद्वाज ने बताया जब दो महीने पहले मीटिंग लेकर इंतकाल दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। तब 6 हजार इंतकाल लंबित थे। उसके बाद अब स्टेटस निकाला गया तो 5100 अभी भी पेंडिंग पड़े है। केवल 900 इंतकाल ही किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक सिरसा तहसील के 2300 और कालांवाली तहसील के 1300 के करीब इंतकाल लंबित पड़े है।
चार्जशीट के बाद डीआरओ के समक्ष पेश हुए पटवारी
चार्जशीट करने के बाद पटवारी मेरे समक्ष पेश हुए थे। उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि नोटिस के संबंध में दफ्तर कानूनगो से जानकारी नहीं मिली थी। इसलिए जवाब नहीं दे पाए। अब पटवारियों को 15 दिन का नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। उनके जवाब के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। -विजेंद्र भारद्वाज, आरओ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.