राष्ट्रीय शोक के बीच किया भूमिपूजन
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

राष्ट्रीय शोक के बीच किया भूमिपूजन

मप्र में नगर परिषद् औबेदुल्लागंज की बड़ी चूक 

6 साल के लिए अयोग्य घोषित पार्षद भी हुआ शामिल 

 प्रीतम राजपूत औबेदुल्लागंज,

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुकर्जी के निधन के बाद पूरे देश में ७ दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है | इस अवधि में कोई भी शासकीय आयोजन नहीं किया जा सकता | परन्तु मध्यप्रदेश में औबेदुल्लागंज नगर परिषद् के जिम्मेदारों को इसकी परवाह दिखाई नहीं देती | राष्ट्रीय शोक को दरकिनार करते हुए बुधवार को परिषद इंजीनियर मयंक अरोरा ने वार्ड क्रमांक 2 स्थित ग्राम सनोटी में बनने वाली सड़क का भूमिपूजन करवाया। आयोजन में परिषद् अधिकारियों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सोनू चौकसे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपू परमार, भूपेंद्र नागर, बने सिंह परमार सहित दर्जन भर से ज्यादा भाजपा नेता और नगरवासी शामिल हुए | जिनके द्वारा खुलेआम राष्ट्रीय शोक और कोरोना काल के अंतर्गत शासन के नियमों और निर्देशों की धज्जियां उड़ाई गई | जब इस विषय पर प्रशासक के पद पर नियुक्त तहसीलदार संतोष बिठोलिया से जानकारी मांगी तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की है | 


कोरोना गाइडलाइन्स को भी किया नजरअंदाज – 

आयोजन में शामिल लोगों में नगर परिषद् के अधिकारी एवं प्रबुद्ध भाजपा नेता शामिल थे जो कि प्रशिक्षित वर्ग से आते है, परन्तु आयोजन में अधिकाँश लोग बिना मास्क लगाये शामिल हुए | वहीँ सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करते हुए शासन द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए जारी आवश्यक दिशा निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया गया | 

छः साल के लिए अयोग्य घोषित पार्षद भी हुआ शामिल – 

आयोजन के लिए सिर्फ भाजपा नेताओं को ही आमंत्रित किया गया | शासकीय आयोजन में राजनैतिक व्यक्तियों की उपस्थिति पर आपत्ति जताते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महेश जैन नें इसे सत्ता के दुरूपयोग का मामला बताया है | ज्ञात हो की आयोजन में शामिल भाजपा पार्षद युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपू परमार को छः साल के लिए पार्षद पद के अयोग्य घोषित किया जा चुका है | लगभग एक साल पहले अयोग्य घोषित हो चुके पार्षद को शासकीय आयोजन में शामिल करना अधिकारियों की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है | जिस पर नगर के कांग्रेसजनों नें रोष व्यक्त किया है | 

आयोजन में दिखती है राजनैतिक लाभ की मंशा – 

नगर के वार्ड सनौटी के रहवासियों का कहना है कि विगत 5 सालों में यहाँ विकास का एक भी कार्य नहीं किया गया है | परन्तु नगर परिषद में प्रशासक होने के बाद भी कोरोना काल में राजकीय शोक के चलते राजनैतिक दल भाजपा के लोगों से भूमिपूजन करवाया जाना आगामी चुनावों में लाभ की मंशा से प्रेरित दिखाई देता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------