रात में दंपति में हुआ था झगड़, महिला व 3 बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पति फरार
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

रात में दंपति में हुआ था झगड़, महिला व 3 बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पति फरार

नारनौल शहर के सिंघाणा रोड पर नहर के पास किराए पर रह रहे एक परिवार के 4 सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में महिला व उसके तीन बच्चे शामिल हैं। महिला का पति गायब है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मौके पर पहुंची। प्राथमिक तौर पर परिवार के मुखिया पर ही हत्या का शक जताया जा रहा है।

मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी तुलसीराम अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ नारनौल के सिंघाणा रोड पर नहर के पास किराए के टीन शैड में रहकर राजमिस्री का कार्य करता था। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि छतरपुर में रह रही तुलसीराम की मां बीमार है। इसलिए तुलसीराम को परिवार के साथ बुधवार 2 सितंबर को छतरपुर जाना था।

रात को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। हो सकता है कि गुस्से में तुलसीराम ने पत्नी व 8 से 12 साल तक के तीन बच्चों (2 लड़के, 1 लड़की) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी होगी। मौके पर ही खून से सनी कुल्हाड़ी मिली है। तुलसीराम घर पर नहीं मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नारनौल में मजदूर परिवार की हत्या के बाद स्थिति का जायजा लेती पुलिस।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------