बाइकों की भिड़ंत में दाे युवकाें की माैत, बच्चे समेत दाे घायल
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

बाइकों की भिड़ंत में दाे युवकाें की माैत, बच्चे समेत दाे घायल

शहर के सिंघाणा रोड पर गांव खटोटी कलां के बस स्टैंड पर शुक्रवार देर शाम दो माेटर साइकिलाें में आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का नारनौल अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने शनिवार को मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शवों काे परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव खटोटी कलां निवासी 18 वर्षीय अमित पुत्र सुरेंद्र शुक्रवार देर शाम करीब 5.40 बजे माेटरबाइक से गांव के बस स्टैंड पर आ रहा था। 12 वर्षीय पीयूष भी उनके पीछे बैठा था। अभी वे गांव के बस स्टैंड पर ही पहुंचे थे कि नारनौल से पचेरी की तरफ जा रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में अमित व दूसरी बाइक का चालक रणसिंह पुत्र ओमप्रकाश वासी ढाणी निहालोठ (राजस्थान) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पीयूष व दूसरी बाइक पर सवार रणसिंह की पत्नी संतोष को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने चारों घायलों को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने रणसिंह व अमित को मृत घोषित कर दिया तथा संतोष व पीयूष को उपचार के लिए दाखिल कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------