20 हजार रुपए का इनामी बदमाश भिवानी सीआईए ने किया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

20 हजार रुपए का इनामी बदमाश भिवानी सीआईए ने किया गिरफ्तार

िवानी की सीआईए शाखा ने नया बस स्टैंड क्षेत्र से 20 हजार के इनामी बदमाश व उद्घोषित अपराधी काे गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद की है। आरोपी पर हत्या, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहचान गांव बराड़ा थाना सतनाली जिला महेंद्रगढ़ निवासी संदीप उर्फ बागड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपी संदीप उर्फ बागड़ी सतनाली में 7 दिसंबर 2012 को दर्ज एक हत्या के मामले में सजा काट रहा था। इसी मामले में कोर्ट ने उसे पीओ घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को आरोपी की अन्य छह मामलों में भी तलाश थी।

आरोपी पर सतनाली थाना में वर्ष 2011 में एक चोरी का मामला दर्ज है। नारनौल थाना में आईपीसी की धारा 392, 397 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है, वर्ष 2012 में मारपीट, एनडीपीसी एक्ट के तहत सतनाली थाना में, नारनौल थाना में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------