कनीना कस्बे के सभी 13 वार्डों में 18 लाख रुपए की लागत से नपा द्वारा सड़कों पर बने गड्ढों को सही करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दे कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के नतीजों में कनीना नगरपालिका की रैंकिंग बहुत ही खराब रही थी। जिसके बाद नपा ने अपनी गलतियों को सुधारने के लिए नपा प्रधान द्वारा कुछ दिनों पूर्व ही सभी वार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बैठक का आयोजन किया था। जिसमें सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्ड के समस्याएं नगर पालिका के प्रधान के सामने रखी थी।
नपा के एमई चमनलाल ने बताया कि 18 लाख रुपए की लागत से कनीना के 13 वार्डों की हालत को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत वार्ड नम्बर एक से सात तक की सड़कों को सुधारने के लिए 9 लाख रुपए व वार्ड नम्बर 8 से 13 तक की सड़कों को सुधारने के लिए 9 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वार्ड नंबर 1 के पार्षद दिलीप सिंह ने बताया कि कस्बे व वार्डों की सड़कों पर बने गड्ढों की वजह से वार्ड वासी काफी परेशान थे। बरसात के समय इन गड्ढों में पानी भर जाता था जिस वजह से अनेकों बार दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके है। इन गड्ढों की वजह से कस्बे में कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का भय बना रहता था।
इन स्थानों पर पैच वर्क किया जा चुका है शुरू
कनीना कस्बे के वार्डों की सड़कों को सुधारने के लिए नपा के द्वारा 18 लाख रुपए की लागत से सड़कों पर पैच वर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन गड्ढों की वजह से वाहन चालकों व कस्बावासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को देखते हुए नगरपालिका के द्वारा मदन बुक डिपो मोड से शुरू होकर बस स्टैंड के पीछे के रास्ते का पैच वर्क, बाबा मोलड़ नाथ मंदिर के पीछे के रास्ते का पैच वर्क, शंकर भगवान की मूर्ति व शहीद स्मारक के पास मार्ग का पैच वर्क, कृषि विभाग के कार्यालय के सामने मार्ग का पैच वर्क, कनीना करीरा मोड़ के मार्ग पर पैच वर्क का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके पूर्ण होने के बाद लोगों की सड़क पर बने गड्ढों की समस्या समाप्त हो जाएगी।
वाहन चालक संदीप, अशोक, धर्मपाल, सुधीर, सोनू, राहुल आदि ने बताया कि कस्बे की सड़कों पर बने गड्ढों की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बरसात के समय पर सड़क पर पानी भरने के बाद यह अनुमान लगाना की कहा पर गड्ढा है व कहा पर सड़क सही से बनी हुई है इस बारे में पता लगाना काफी मुश्किल कार्य है। जब उनके वाहन इन गड्ढों से गुजरते है तो अनेकों बार गड्ढे का सही अनुमान न आने व गड्ढा गहरा होने उनके वाहनों में काफी नुकसान हो जाता है।
जिसका सारा खर्च उन्हें वहन करना पड़ता है। लेकिन अब नपा द्वारा पैच वर्क का कार्य शुरू कर देने से वाहन चालकों ने राहत महसूस की है। जब इस विषय में नपा प्रधान सतीश जेलदार से बता की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व सभी पार्षदों ने मीटिंग में अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को बैठक में रखा था। जिसमें कस्बे की सड़कों पर बने गड्ढों की समस्या सबसे ज्यादा थी। जिसको देखते हुए सभी 13 वार्डों की सड़कों पर पैच वर्क का कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वार्डों की अन्य समस्याओं का भी जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.