हक्रेंवि में अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा 14 अक्टूबर से
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

हक्रेंवि में अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा 14 अक्टूबर से

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ ने अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई करने वाले यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों की ये परीक्षाएं 14 सितंबर से शुरू होकर 07 अक्टूबर तक होगी। कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने बताया कि विवि अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की घोषणा कर दी है।

कोरोना महामारी के दौरान हम विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर गंभीर है इसी के मद्देनजर विवि परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से करने जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने बताया कि विवि के विभिन्न यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए टर्मिनल सेमेस्टर ऑनलाइन परीक्षाएं 14 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं।

इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को विवि आने की जरूरत नहीं है। विद्यार्थी जहां हैं वहीं रहकर अपने मोबाइल, डेस्कटॉप अथवा लैपटॉप पर ऑनलाइन माध्यम से परीक्षाएं दे सकते हैं। इन परीक्षाओं के पंजीकरण के लिए विवि की वेबसाइट के माध्यम से होगा। डॉ. विपुल यादव का कहना है कि परीक्षा की डेटशीट विवि की वेबसाइट पर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------