कोरोना से 58 साल के व्यक्ति की मौत, जिले में 59 नए संक्रमित मिले
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

कोरोना से 58 साल के व्यक्ति की मौत, जिले में 59 नए संक्रमित मिले

जिले में कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमण पर रोक न लग पाने के कारण यह तेजी से फैल रहा है। आज कोरोना से 58 साल के व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक अनिल गोस्वामी की 20 अगस्त को कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। उसके बाद से वे गुरुग्राम फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। आज वहीं उनकी मौत हुई है और दाहसंस्कार भी वहीं हुआ है। जानकारी देते हुए सीएमओ ने बताया कि मृतक अनिल किडनी और शुगर के पेशेंट थे।

जिले में शनिवार को 59 नए कोरोना पाॅजिटिव केस आए हैं, परंतु इन केसों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। पड़ताल करने पर पता चला है कि शनिवार को मिले केस पूर्व में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से हुए हैं।
शनिवार को जिले में मिले कुल 59 केसों में से 29 केस नारनौल शहर के विभिन्न मोहल्लों में आए हैं। नारनौल के मोहल्ला खडख़ड़ी में मिले 6 केस तथा पुरानी मंडी में मिले 11 केस पूर्व में संक्रमित मिले मरीज के संपर्क में आने वाले व्यक्ति हैं। नई मंडी, मोहल्ला कैलाश नगर, हाउसिंग बोर्ड, मोहल्ला देवस्थान में एक-एक पॉजिटिव केस मिला है।

यह केस भी पूर्व में संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क से बीमार हुए हैं। सिविल सर्जन डाॅ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में शनिवार को 59 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2029 हो गई है। आज 29 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 1571 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 456 केस अभी भी एक्टिव हैं। शनिवार 6 मोबाइल टीमों ने 378 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 5 सितंबर तक 94804 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 56575 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 35124 सैंपल भेजे गए हैं। 1372 की रिपोर्ट आनी शेष है।

नांगल चौधरी क्षेत्र के 4 ग्रामीणों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई

सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने में लापरवाही बरतने के दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं। नांगल चौधरी सीएचसी के विभिन्न गांवों की कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल चार ग्रामीणों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे चिंतित स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 की गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने की योजना बनाई है। पांच दिन पहले नायन गांव में एक ग्रामीण कोरोना संक्रमित मिला था। कॉन्टेक्ट हिस्ट्री लिस्ट में शामिल लोगों के सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट में दो ग्रामीण संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक पॉजिटिव रिपोर्ट मौरूंड के कंटेनमेंट जोन के ग्रामीण की है। पटीकरा गांव में भी एक युवक की संक्रमित रिपोर्ट मिली है।

दो को होम आइसोलेट तथा दो को पटीकरा रेफर कर दिया। दूसरी ओर विभाग की मोबाइल टीम ने विभिन्न गांवों में 54 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इनमें 11 सैंपल नांगल चौधरी सीएचसी के शामिल हैं। सैंपल लेने के बाद सभी लोगों को रिपोर्ट आने तक एकांतवास में रहने की हिदायत है। मेडिकल टीम में डॉ. मनीष यादव, डॉ. विकास टेकवानी, डॉ. अभिषेक सिंघानिया, डॉ. जिलेसिंह, धर्मबीर, एलटी योगेश शर्मा, कुलदीप यादव व शीशराम को शामिल किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------