प्रदेश में कॉलेजों के बाद अब औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी दाखिला प्रक्रिया के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 22 सितंबर है। इस बार दस्तावेजों की जांच भी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही होगी।
इन ट्रेडों में होंगे दाखिले
आईटीआई महेंद्रगढ़ : इस आईटीआई में 19 औद्योगिक ट्रेडों के अलावा सॉयल टेस्टिंग एवं क्रॉप टेक्नीशियन व्यवसाय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन ट्रेडों के प्रशिक्षण को लेकर अब 7 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने जा रहे हैं। संस्थान में कारपेंटर, डीएमसी, डीएमएम, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल, फिटर, फाउंड्री-मैन टेक्नीशियन, मशीनिस्ट, एमएमवी, मैकेनिकल आरएसी, मैकेनिक ट्रेक्टर, मशीन कंज्यूमर, इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लाइंस, पीपीओ, सीटमेटल, सोइलटेस्टिंग एवं क्रोप टेक्निशिनयन, एसएसए हिंदी, टेक्निशिनयन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम, टर्नर, वेल्डर और वायरमैन ट्रेड है।
महिला आईटीआई महेंद्रगढ़ : इस संस्थान में बेसिक कोर्स मैट्रोलॉजी, कोपा, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल, सिविंग टेक्नोलॉजी और एसओटी ट्रेड शामिल हैं।
डेरोली अहीर आईटीआई : यहां वायरमैन, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट कोर्स हैं।
एमडीएस आईटीआई : जाटवास मोड पर चामधेड़ा रोड स्थित इस आईटीआई में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विभिन्न ट्रेडों में 200 सीटों पर दाखिले होंगे। आईटीआई में चार ट्रेड हंै। निदेशक गोपाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि संस्थान में इलेक्ट्रीशियन की 80, प्लंबर की 48, वेल्डर की 40 एवं फिटर ट्रेड की 20 सीटों पर दाखिले सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार तथा तय शेड्यूल के तहत होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी राजकीय व निजी प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला प्रक्रिया 7 से 22 सितंबर तक चलेगी।
कोविड-19 के निर्देशों की करनी होगी पालना
आईटीआई डेरोली अहीर के कार्यकारी प्राचार्य राकेश कुमार सैनी ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया के चलते सरकार व विभाग द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी दशा-निर्देशों की पूरी पालना की जाएगी। अन्य जानकारी के लिए भी आने वाले छात्र-छात्राओं को फेस मास्क पहनना आवश्यक होगा। आईटीआई संस्थानों में प्रवेश 7 सितंबर से ऑनलाइन शुरु हो रहे हैं। प्रशिक्षण के इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित दस्तावेजों के साथ कल से अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.