वाल्मीकि नगर स्थित सामुदायिक केंद्र परिसर में प्रशासन के सहयोग से कोरोना रैपिड टेस्ट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें वाल्मीकि नगर तथा आसपास के नागरिकों की जांच करते हुए उन्हें आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। कैंप में सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों व उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दी। डाॅ. कृष्णा व सहयोगियों द्वारा नागरिकों की टेस्टिंग की गई।
वार्ड नंबर 11 पार्षद विनोद वाल्मीकि ने बताया कि कैंप का मुख्य लक्ष्य कोरोना के प्रति जागरूकता का रहा। शिविर में प्रशासन के निर्देशानुसार रैपिड टेस्टिंग के माध्यम से नागरिकों की जांच की गई। इस दौरान वाल्मीकि नगर तथा आसपास के स्थानों पर रहने वाले दर्जनों नागरिकों द्वारा स्वेच्छा से इस कैंप में शिरकत करते हुए टेस्ट करवाए गए।
चिकित्सकों की टीम ने सभी को बताया कि रोग से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करे, दो गज दूरी का पालन करे, अधिक से अधिक स्वच्छता को अपनाएं तथा स्वास्थ्य विभाग व सरकार के निर्देशों का पालन करें। सबसे बड़ी बात किसी भी स्थिति में घबराए नहीं व अफवाहों पर ध्यान न दे। इस अवसर पर निर्मला एएनएम, संत कुमार, तेजवीर, आंगनवाड़ी हैल्पर सविता की टीम ने सेवाएं दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.