इस बार सामान्य से ज्यादा हुई बारिश से शहर की सड़कों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। क्योंकि शहर में पानी निकासी के प्रबंध नहीं होने से जलभराव की समस्या बन गई और ज्यादातर सड़कें जलभराव के कारण जर्जर हो गई हैं। बरसाती पानी ने शहर में बना 19 करोड़ का फोरलेन और 20 करोड़ की लागत से बना रावलधी भिवानी लिंक रोड बाईपास को भी कंडम कर दिया है। अगर पूरे शहर की बात करें तो सड़कों पर करीब 279 गहरे व बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिनसे गुजरना एक तरह से दुर्घटनाओं को न्यौता देना है। ऐसे में पीडब्लूडी विभाग ने इस गड्ढों को भरकर सड़क पर लेयर डालने के लिए एस्टीमेट बनाकर हैड ऑफिस मंजूरी के लिए भेज दिया है।
सामान्य से ज्यादा बारिश
हर साल मानसून के दौरान जिले में साढ़े 300 से 400 एमएम तक सामान्य तौर पर बारिश होती रही है। लेकिन इस बार जिले में 453 एमएम बारिश हुई है। यह बारिश जून, जुलाई व अगस्त महीने में दर्ज की गई थी। इसके बाद सितंबर में भी दो तीन बार बारिश हो चुकी है।
जानिए यहां बने गड्ढे
फोरलेन, रोहतक चौक से अंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड से लाला लाजपत राय चौक तक, मुख्य बाजार से पुरानी अनाज मंडी गेट तक, रेलवे रोड, रोहतक चौक से झाडू सिंह चौक, काठ मंडी से लेकर पुराना झज्जर रोड, कबाड़ी मोहल्ला वाली सड़क व कॉलेज रोड सहित रावलधी भिवानी लिंक रोड बाईपास शामिल है। दैनिक भास्कर की टीम ने निरीक्षण किया तो यहां 279 गड्ढे जलभराव से बने हैं।
रोड बरसात से कंडम
रावलधी भिवानी लिंक रोड बाईपास से पूरे दिन व रात को ओवरलोडेड वाहन गुजरते हैं। जिनसे इस बाईपास में गड्ढे बन गए हैं। मानसून के दौरान इन गड्ढों में बरसाती पानी जमा हो जाता है। जिससे गड्ढे के आस पास भी नमी के कारण और भारी वाहनों के दबाव से सड़क टूटकर बिखर गई है। फिलहाल रावलधी भिवानी लिंक रोड बाईपास पर चलना भी मुश्किल हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.