पुलिस ने गांव सांजरवास के सरकारी स्कूल के पास से एक युवक को सस्ती शराब बेचते हुए काबू किया है। वहीं दूसरी ओर अचीना ताल चौकी पुलिस ने एक व्यक्ति को एक पेटी देशी शराब ले जाते काबू किया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसआई राधेश्याम गांव सांजरवास के बस अड्डा के समीप टीम के साथ मौजूद थे।
सूचना मिली कि बघड़ावत हाई स्कूल के पास अलिम निवासी सांजरवास अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस वहां पहुंची तो वह युवक प्लास्टिक का कट्टा उठाकर भागने लगा तो पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से 11 बोतल शराब मार्का मस्ती माल्टा बरामद हुई।
वहीं अचीना ताल पुलिस चौकी के प्रधान सिपाही अशोक कुमार को सूचना मिली एक व्यक्ति बौंदकलां से रानीला रोड से ईंट भट्ठे की ओर से शराब ला रहा है। पुलिस उसके काबू कर नाम पूछा तो उसने राजकुमार निवासी रानीला बताया। पेटी में पुलिस को देशी शराब की 12 बोतल मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.