74 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, 23 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

74 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, 23 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

कोरोना संक्रमण अब लोगों की लापरवाही के कारण ही फैल रहा है। आमजन पूरी तरह समझ चुका है कि कोरोना से कैसे बचना है लेकिन इसके बावजूद न तो प्रशासन की हिदायतों का पालन हो रहा है और न ही स्वास्थ्य विभाग के निर्देशाें की। विभाग का इलाज और जांच में भी लोग सहयोग नहीं कर रहे। यही कारण है कि अगस्त माह में सबसे ज्यादा 967 केस शहरी क्षेत्र के मिले हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 66 केस। शुक्रवार को कोरोना की चपेट में आने से शहर के दो और बुजुर्गों की मौत हो गई। 74 नये केस मिले, जिनका इलाज शुरू कर दिया है। केस बढ़ने से अब अस्पतालों की बजाय जिला प्रशासन होम आइसोलेशन पर जोर दे रहा है।

शुक्रवार को शहर के एफ-ब्लॉक निवासी 71 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला का इलाज 30 अगस्त से मोहाली के अस्पताल में चल रहा था। 31 अगस्त को कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव मिला। इलाज के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार को माैत हो गई। इसके अलावा शहर के चांदनी चौक निवासी 70 वर्षीय एक व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हो गई।

उक्त व्यक्ति को 30 अगस्त को लुधियाना के अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां 1 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिली। बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें वेंटीलेटर पर लिया गया लेकिन इसके बावजूद स्थिति नहीं सुधरी और 3 सितंबर को मौत हो गई। शूगर सहित अन्य बीमारियों से घिरे बुजुर्ग की मौत के बाद कोरोना प्रोटोकॉल अनुसार संस्कार करवाया गया। जिला में अब तक मौत का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है।

अगस्त में संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, शहरवासियों ने ज्यादा फैलाया

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केवल अगस्त माह के दौरान ही संक्रमण ने ज्यादा रफ्तार पकड़ी। अगस्त माह में कोरोना के 1033 केस सामने आए। इनमें 702 पुरुष और 331 महिलाएं हैं। इसके अलावा इनमें 967 केस शहरी क्षेत्र से मिले हैं जो 93.6 प्रतिशत है। जबकि ग्रामीण एरिया से केवल 66 केस कोरोना के मिले हैं, जो 6.4 प्रतिशत है। इसके अलावा अगस्त में 16 मौत भी दर्ज की गई है जिसमें 10 पुरुष और 6 महिला हैं। शुक्रवार को कोरोना के 74 केस मिले हैं।

ढूकड़ा गांव में पहुंची टीम, सैंपल लिए

चौपटा खंड के गांव ढूकड़ा में कोरोना टेस्ट करने स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। इस दौरान गांव में कोरोना टेस्टिंग सैंपल लिए गए। गांव ढूकड़ा में लिए गए सैंपल की सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। राजेंद्र ढूकड़ा ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढूकड़ा में 88 लोगों ने विद्यालय स्टाफ सहित ग्रामवासियों ने सैंपल दिए हैं।

अगस्त में सबसे ज्यादा केस

शुक्रवार को कोरोना से 2 की मौत हो गई हैं। दोनों बुजुर्ग हैं। इसके अलावा 74 नये संक्रमित भी मिले हैं। इन सभी का इलाज शुरू कर दिया है और इनके संपर्क में आने वालों को ढूंढा जा रहा है। अब लोग जानबूझकर लापरवाही बरत रहे हैं। इसलिए संक्रमण बढ़ रहा है। अगस्त में सबसे ज्यादा केस शहरी क्षेत्र से मिले हैं। -डॉ. नैन, सिविल सर्जन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------