भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ उलझने वाले एसडीएम का 5 दिन बाद तबादला
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ उलझने वाले एसडीएम का 5 दिन बाद तबादला

भाजपा के कलायत मंडल अध्यक्ष महीपाल राणा के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करवाने वाले कलायत एसडीएम रिगन कुमार का तबादला हो गया है। रिगन कुमार को फिलहाल कोई पोस्टिंग तक नहीं दी गई है। उनके तबादले को भाजपा नेता से हुए विवाद के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। एक सिंतबर को एसडीएम रिगन कुमार का भाजपा नेता महीपाल राणा के साथ कार्यालय में काफी विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया था कि मौके पर मौजूद लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा।

एसडीएम ने उसी दिन राणा पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया था। राणा ने भी अपनी राजनीतिक धौंस दिखाते हुए कहा था कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक लेकर जाएंगे। विवाद के 5 दिन के अंदर ही एसडीएम का तबादला हो गया। उनकी जगह कैथल के एसडीएम संजय कुमार को कलायत एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

राणा ने कहा था कि सीएम तक जाएगा मामला
केस दर्ज होने के बाद भी मंडल अध्यक्ष महीपाल राणा के तेवर बने हुए थे। उन्होंने कहा था कि वे मामले को सीएम मनोहर लाल तक लेकर जाएंगे। उनकी धौंस के महज 5 दिन बाद ही तबादले की लिस्ट जारी हो गई। खास बात यह रही कि रिगन कुमार किसी दूसरी जगह भी अधिकारी नहीं लगाया गया है। एसएचओ जयवीर सिंह ने कहा कि एसडीएम की शिकायत पर दर्ज केस की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये था विवाद

एसडीएम रिगन कुमार ने कलायत थाना में केस दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि महीपाल राणा गांव दुमाड़ा निवासी कर्ण सिंह पुत्र महीपाल का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय में आया। उसने कहा कि बिना वाहन चलाए ही कर्ण सिंह को पास करके लाइसेंस बनाना है। मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा, आरोपी ने धमकी भी दी थी। उस दौरान महीपाल राणा के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------