आईटीआई में इंजीनियरिंग व गैर इंजीनियरिंग ट्रेडों में ऑनलाइन दाखिले 7 से
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

आईटीआई में इंजीनियरिंग व गैर इंजीनियरिंग ट्रेडों में ऑनलाइन दाखिले 7 से

हरियाणा में स्थित सभी राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चलाए जा रहे इंजीनियरिंग एवं गैर-इंजीनियरिंग ट्रेडों में सत्र 2020-2021 के दाखिले हेतु ऑनलाइन पंजीकरण विभाग की वेबसाइट पर 7 सितंबर से आरंभ किया जाएगा। दाखिले से संबंधित दिशा-निर्देशों बारे विवरण पत्रिका, जिलेवार संस्थानों की सूची, ट्रेडवार व संस्थानवार उपलब्ध सीटों से संबंधित सूचना इस वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ऑनलाइन दाखिला फार्म 7 से 22 सितंबर तक भरे जा सकेंगे। विभिन्न दाखिला चरणों के लिए मेरिट एवं सीट अलॉटमेंट जारी होने के पूर्ण कार्यक्रम बारे सूचना विभाग की वेबसाइट पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी। इसलिए प्रार्थियों से अनुरोध है कि वे दाखिला वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें। ट्रेडों एवं संस्थानों की नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रार्थी विभाग की आईटीआई हरियाणा ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------