जिले में 58 नए संक्रमित मिले, कुल संख्या 1641
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

जिले में 58 नए संक्रमित मिले, कुल संख्या 1641

जिले में कोराेना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। चार दिन में कोरोना संक्रमित 207 मिले हैं। 58 नए संक्रमित मरीज मिलने से शुक्रवार को जिले में कोरोना का आंकड़ा 1641 पर पहुंच गया है, हालांकि 1238 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब 390 एक्टिव मरीज हैं। शहर में 58 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा गांव चांग, पातवान, तोशाम, चैहड़ कलां, पालुवास, धनाना व कुसुंभी में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना संक्रमित मरीजों की तीन सूची पहुंची, जिनमें 477 लाेगों की रिपोर्ट निगेटिव व 58 सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिन क्षेत्रों में संक्रमित मिले उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्क्रीनिंग व सैंपलिंग अभियान शुरू किया गया। जिले में शुक्रवार को 28 संक्रमित मरीज ठीक हुए है और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों से 850 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए है।

यहां यहां मिले संक्रमित

गांव पातवान, गांव चांग, चैहड़ कलां, धनाना से एक-एक व तोशाम में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। शहरी क्षेत्र में शिवनगर कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, विरवान पाना, राजान पाना, पुराना हाउसिंग बोर्ड, हाइगम फैक्ट्री क्षेत्र, विजय नगर क्षेत्र से एक-एक, शिक्षा बोर्ड से तीन मरीज मिले हैं। इसके अलावा हालु बाजार से तीन, पटेल नगर, उत्तम नगर व दादरी गेट से दो-दो, पुराना बस स्टैंड से 11, सुभाष गली से 3, जैन चौक से 2, सुनारों वाली गली से 3, विद्यानगर, सेवा नगर, नेहरू कॉलोनी, सेक्टर-13 से एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------