एटीएम कार्ड पास होने के बावजूद एक बैंक के उपभोक्ता के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 16 हजार की रकम निकाल ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी अजीत सिंह ने बताया कि उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से एटीएम के माध्यम से 16 हजार रुपये निकाले गए है। जबकि एटीएम कार्ड उसके पास था।
आरोपी ने खाते से एक बार दस हजार रुपये व दूसरी बार छह हजार रुपये निकाले। बैंक उपभोक्ता ने बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। एटीएम कार्ड उसके पास होने के बावजूद किसी ने डुप्लीकेट एटीएम कार्ड बनाकर उसके खाते से 16 हजार की रकम निकाली है। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 व 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकानों में चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार
तोशाम में तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने तीन चोरों को हिसार से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने तोशाम में मेडिकल स्टोर, खाद-बीज भंडार व शॉप में चोरी की वारदात कबूल की है। कुछ दिन पहले तोशाम में अज्ञात चोरों ने रात के समय मेडिकल स्टोर, खाद-बीज भंडार के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने साथ लगती एक टाइम शॉप में भी चोरी की घटना को कबूल किया है। चोरों की पहचान रामसिंह कॉलोनी हांसी निवासी पवन उर्फ चेला, सुभाष नगर हांसी निवासी मुकेश उर्फ गोला व हिसार निवासी विकास उर्फ कालिया के रूप में हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.