उपभोक्ता को दिया 11 लाख का घरेलू बिजली बिल
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

उपभोक्ता को दिया 11 लाख का घरेलू बिजली बिल

बिजली निगम ने सुरपुरा कलां के एक उपभोक्ता को लाखों रुपये का घरेलू बिजली बिल देकर जोर का झटका दिया है। आंगनबाड़ी में खाना बनाने वाली कार्यकर्ता के घर का बिजली बिल लाखों रुपये देखकर एक बार फिर चकरा गई जिसको ठीक कराने के लिए वह गुहार लगा चुकी है। इसके बावजूद बिजली का बिल एक बार फिर 11 लाख रुपये से अधिक का दे दिया गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के परिजन राजकुमार ने बताया कि दिए गये बिल के मुताबिक उसने दो माह में मात्र 106 यूनिट बिजली का उपयोग किया है और बिल में दर्शायी राशि 11 लाख 4 हजार 6 सौ 97 रुपये की है। इस संबंध में उप मंडल अभियाता दीवान सिंह से बात कि गई तो उन्होंने इसे कंप्यूटर की चूक बताया है और कहा कि सोमवार को बिल को दुरूस्त कर दिया जाएगा।

गरवां माइनर टूटने से सुरपुरा की 20 एकड़ फसल जलमग्न

जुई कनाल की ब्रांच गरवा माइनर के रात में टूट जाने से सुरपुरा खुर्द के खेतों में पानी भर गया और करीब 20 एकड़ की खेती जलमग्न हो गई है। नहर देर रात में टूटी और सुबह होने तक करीब 8 घंटे तक लगातार पानी चलने के कारण फसल जलमग्र हो गई। नहर दोनों किनारों से टूटी और दोनों ओर की खेती को जलमग्न कर दिया। सुरपुरा खुर्द के 9 किसानों की 20 एकड़ में खड़ी कपास, मूंग तथा बाजरे की फसल नहर के पानी में डूबने का अंदाजा है।

किसान ओमप्रकाश की 3 एकड़ में खड़ी कपास की खेती, जलेसिंह की 1 एकड़ में बाजरा, राजेश की 2 एकड़ में बाजरा, भागवती की 2 एकड़ में मूंग, रामपाल की 2 एकड़ में बाजरा, राजेंद्र की ढेड एकड़ में कपास, राजकुमार की 2 एकड़ में कपास, धर्मबीर की 1 एकड़ में बाजरा तथा सतवीर की 2 एकड़ में खड़ी फसल पानी के प्रभाव से जलमग्न हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 lakh domestic electricity bill given to consumer


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------