डेढ़ साल पहले नगर परिषद ने 36 जगह रखवाए थे कूड़ादान, आधे चाेरी तो कई इस्तेमाल लायक नहीं
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

डेढ़ साल पहले नगर परिषद ने 36 जगह रखवाए थे कूड़ादान, आधे चाेरी तो कई इस्तेमाल लायक नहीं

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में भले ही फतेहाबाद उत्तरी भारत की रैंकिंग में 29वें पर रहा हो, लेकिन शहर में सफाई के मामले में नगर परिषद प्रशासन के हालात ठीक नहीं है। अगर नगर परिषद प्रशासन की अनदेखी और आमजन की मनमानी ऐसे ही रही तो आने वाले समय में यह रैंकिंग बिगड़ सकती है।

नगर परिषद ने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर कई प्रयास किए लेकिन देखभाल न होने के चलते वह सार्थक नहीं हो पा रहे हैं। इसका अंदाजा नगर परिषद की ओर से डेढ़ साल पहले शहर के बाजारों में लगाए गए कूड़ादानों की हालत को देखकर लगाया जा सकता है। 10 से ज्यादा कूड़ादान गायब हैं। तो कुछ जल गए हैं तो कुछ का ढांचा टूटा हुआ है। जहां कूड़ादान सही सलामत हैं, वहां से नियमित कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।
इसी तरह से मोबाइल टॉयलेट की स्थिति है। यह भी अब इस्तेमाल करने लायक नहीं बचे हैं।

इन जगहों से कूड़ादान गायब, लगाने के बाद नप ने संभाले ही नहीं

शहर के एक दर्जन से भी ज्यादा जगहों से कूड़ादान गायब हैं तो कुछ जगह पर कूड़ादान जले हुए हैं या फिर ढांचों को तोड़ दिया है। {जीटी रोड: शहर के स्टेट बैंक के पास कूड़ादान ढांचे से गायब है, लेकिन नप ने इस ओर कभी कोई ध्यान ही नहीं दिया।

  • एचडीएफसी बैंक: एचडीएफसी बैंक के सामने लगा कूड़ादान टूटा पड़ा है।
  • पंजाब नेशनल बैंक: जीटी रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने लगा कूड़ादान कूड़े से भरा हुआ है, लेकिन नप का कोई कर्मचारी कूड़ा उठाने आता ही नहीं।
  • मोबाइल मार्केट: यहां दो कूड़ादान लगाए गए थे, लेकिन दोनों ही गायब है। मोबाइल मार्केट के लोगों ने नप अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कभी इसकी सुध नहीं ली।
  • स्टेट बैंक के पास: अनाज मंडी रोड पर लगाया गया कूड़ादान गायब है।
  • थाना रोड: थाना रोड के पास लगा कूड़ादान भी गायब है।

100-100 फीट की दूरी पर लगाए थे

नप ने के फव्वारा चौक, जवाहर चौक, थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, बस स्टैंड, धर्मशाला रोड, पालिका बाजार, जीटी रोड व रतिया गेट सहित 36 प्वाइंटों पर कूड़ा दान लगाए गए थे। नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था कायम रहे इसके लिए 100-100 फुट की दूरी पर यह कूड़ादान लगाए। यह इसलिए किया गया है क्योंकि पहले दुकानदार अपनी दुकान का कूड़ा इकट्ठा कर सड़कों पर फेंक देते थे। वहीं आमजन भी खाद्य पदार्थों के रैपर सड़कों पर डाल देते थे, इस पर रोक लगाने के चलते कूड़ादान लगाए गए, लेकिन अब यह कूड़ादान ही गायब हैं ।

इन जगहों पर जले हुए कूड़ादान

  • दिल्ली वाला अस्पताल: यहां लगा कूड़ादान जला हुआ है। कूड़ेदान की बजाय कूड़ा बाहर निकला हुआ है।
  • लालबत्ती चौक: लालबत्ती चौक पर लगाया कूड़ादान भी जला हुआ है जो कि नप के बिल्कुल पास है। एक प्वाइंट पर ग्रिल के साथ दो प्लास्टिक के कूड़ादान लगाए गए थे। जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है, लेकिन कूड़ादान लगाने के बाद किसी ने उन्हें संभाला ही नहीं।

कर्मियों से जवाब- तलब करेंगे: समवर्तक सिंह

जिन जगहों से कूड़ादान गायब है। उनके बारे में पता किया जाएगा और पुलिस को शिकायत भी की जाएगी। वहीं खस्ताहाल कूड़ादान को ठीक करवाया जाएगा। इसके साथ ही मोबाइल टॉयलेट को भी दुरूस्त करवाया जाए। एक हफ्ते के अंदर कर्मचारियों से रिपोर्ट भी तलब करेंगे और मैं खुद भी निरीक्षण करूंगा। -समवर्तक सिंह, जिला नगर आयुक्त।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फतेहाबाद: कबाड़ मे रखे हुए कूड़ादान।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------