आजीविका समूह की महिलाओं नें सीखा पेपर बैग लिफाफे फाईल निमार्ण
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

आजीविका समूह की महिलाओं नें सीखा पेपर बैग लिफाफे फाईल निमार्ण

आजीविका समूह की महिलाओं नें सीखा पेपर बैग लिफाफे फाईल निमार्ण


   आजीविका समूह द्वारा स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक



आजीविका समूह द्वारा स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक


भोपाल-  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकल के लिए वोकल से आत्मनिर्भर भारत योजना तभी सार्थक होगी जब देश की आधी आबादी महिलाऐं आत्मनिर्भर होंगी। महिलाओं के लिए स्वरोजगार ही घर बैठे अत्मनिर्भर बनाने का बेहतर विकल्प है।


 उक्त विचार रुडसेट संस्थान भोपाल के निदेषक रमेश चन्द्र द्विवेदी ने ग्राम तरावली के आजीविका समूह की महिलाओं के लिए आयोजित पेपर बैग, लिफाफे एवं फाईल निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर व्यक्त किए। इस अवसर पर समूह की महिलाओं नें गॉव के मुख्यमार्गों से रैली निकालकर लोगों को कोरोना महामारी के चलते मास्क सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्वच्छता के लिये भी जागरुक किया।


  श्री द्विवेदी ने  बताया कि अजीविका मिशन से जुडकर महिलाऐं स्वरोजगार के लिए प्रेरित हो रही हैं।  इन महिलाओं को अपने रूचि और आवश्यक्ता के अनुसार रुडसेट संस्थान भोपाल प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर भारत निमार्ण में अपना सेगदान दे रहा है।



 संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक संदीप सोनी ने बताया कि संस्थान द्वारा पेपर बैग, लिफाफे एवं फाइल निर्माण के इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पेपर बैग के प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रक्षिणार्थियों को बैंक, बीमा, सफल उद्यमी के गुण आदि व्यवहारिक ज्ञान भी दिया गया है जिससे इन्हें अपना स्वरोजगार चलाने में आसानी हो सके।


              श्री सोनी ने बताया कि ग्राम तरावली के आजीविका समूह की महिलाओं के लिये आयोजित इस प्रषिक्षण कार्यक्रम में 33 महिलाओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया। प्रशिक्षण में सोषल डिस्टेसिंग का पूर्णतः पालन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देष्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना तथा पोलिथीन के उपयोग को समाप्त करना है।


पेपर बैग का प्रषिक्षण प्रदान कर रही प्रशिक्षिका प्रभा गौर ने बताया कि प्रशिक्षण में सिंम्पल पेपर बैग से लेकर फैन्सी बैग तक सभी प्रकार के बैग बनाना सिखाया गया। जिनका सामान्य जीवन में बहुत उपयोग है। ऑंफिस में यूज होने वाले लिफाफे एवं फाइल निर्माण भी इस प्रशिक्षण में बताया गया है। जिसकी वर्तमान समय में बहुत डिमॉड है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रत्येक महिला इस कला को व्यवसायिक रूप से अपना कर स्वरोजागार के रूप में सफलता प्राप्त कर सकेगीं।


     समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में ग्रामीण आजीविका मिषन से प्रियंका गुप्ता उपस्थित हुई जिन्होंने अपने उद्बोधन में सभी प्रशिक्षणार्थियों से इस प्रशिक्षण का सदुपयोग कर अपना स्वरोजगार प्रारंभ करने का आग्रह किया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट भी प्रदान की गई जिससे वह सफलतापूर्वक अपना स्वरोजगार प्रारंभ कर सके।


इस अवसर पर रुडसेट संस्थान के पंकज कुमार पान्से ने उपस्थित अतिथियों प्रशिक्षिका प्रभा गौर व प्रशिक्षणार्थियों की सफलता के लिए कामना करते हुए आभर व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम के कई गणमान्य उपस्थित हुए।   


  


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------