स्कूल की जमीन खरीदने वाले भाजपा नेता से मांगी 50 लाख रु. की रंगदारी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

स्कूल की जमीन खरीदने वाले भाजपा नेता से मांगी 50 लाख रु. की रंगदारी

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 में स्कूल की जमीन खरीदने वाले एक भाजपा नेता से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के आदेश पर खेड़ी पुल थाने की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्कूल मालिक का कहना है कि दो दिन पहले जब वह स्कूल का मेंटिनेंस कराने के लिए सामान लेकर पहुंचे तो गेट पर बाउंसरों ने उन्हें घुसने तक नहीं दिया।

उनके पास बिल्डर से की गई खरीदारी और कब्जे से संबंधित सभी कागजात हैं। पीड़ित भाजपा नेता के अनुसार आरोपियों ने कहा कि वह यहां के नेता हैं। बगैर उनकी मर्जी के स्कूल नहीं चल सकता। स्कूल चलाना है तो 50 लाख रुपए देने पड़ेंगे। अन्यथा स्कूल की साइट को भूल जाओ। भाजपा नेता ने स्कूल की यह साइट अपने एक साथी और पत्नी के नाम से खरीदी है। उधर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

पलवल की कृष्णा कॉलोनी रेलवे रोड निवासी पवन अग्रवाल भाजपा के जिला महामंत्री हैं। उन्होंने राजेश धनखड़ के साथ मिल पत्नी और भाई की पत्नी के नाम से ओमेक्स हाईट्स सेक्टर-86 में सोसाइटी के अंदर प्राइमरी स्कूल की साइट ओमेक्स बिल्डर से नवंबर 2019 में खरीदी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------