बिजनेस के बहाने बुला रेप केस की धमकी दे मांगे 5 लाख रु, दो युवतियां गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

बिजनेस के बहाने बुला रेप केस की धमकी दे मांगे 5 लाख रु, दो युवतियां गिरफ्तार

मॉडल टाउन वासी अनिल कुमार को बिजनेस के बहाने होटल में बुलाकर मोबाइल व 40 हजार रुपये छीनकर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपयों की रंगदारी मांगने के आरोप में 2 युवतियों की गिरफ्तारी हुई हैं। इनमें मूलत: ढाणी गारन हाल लक्ष्मी विहार काॅलोनी वासी युवती और चरखी दादरी स्थित ढोका मोजी वासी युवती हैं। एक युवक की गिरफ्तारी बाकी है।

पुलिस ने दोनों युवतियों से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी, दो मोबाइल और साढ़े 3 हजार रुपये बरामद कर लिया है। इन्हें अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि पुलिस को अनिल कुमार ने बताया था कि पेशे से कबाड़ का काम करता हूं। मेरी बरवाला की रहने वाली एक युवती से पुरानी जान पहचान थी।

आरोपी युवती ने 15 अगस्त को संपर्क साधा था। बोली कि मार्केट में मिलकर पैसा लगाकर कोई काम करते हैं। बिजनेस की बात करने के लिए 17 अगस्त को एक होटल में बुलाया था। वहां पर दादरी की रहने वाली युवती मौजूद थी। मैंने उससे अपनी महिला परिचित के बारे में पूछा था। बोली कि वह अभी आएगी। आरोप है कि उसने मेरा मोबाइल व पर्स छीन लिया था। उसमें 40 हजार रुपये थे। इसके बाद उसने मुझे वहां से धमकाकर भगा दिया था। इसके बाद मेरे घर पर फोन करने लगे।

मेरे फोन को लेकर कहा कि यह सड़क पर मिला है। इसे लेने आ जाओ। ऐसे में मेरी पत्नी व बच्चो को फोन देने के बहाने इधर-उधर घुमाया। काफी देर बाद डाटा डिलीट करके मेरा फोन पकड़ा दिया था। आरोप है कि युवक सौरभ व दाे युवतियां मेरे घर आए थे। बोले कि आपने युवती के साथ रेप किया है। पांच लाख रुपये देकर मामला रफा-दफा कर लो। इसके बाद बोले कि ऐसा नहीं किया तो रेप केस में फंसा देंगे। हमारे पास रिकॉर्डिंग भी है। आरोप है कि लगातार फाेन करके रुपये मांग रहे थे। नहीं देने पर झूठे रेप केस में फंसाकर बदनाम करने की कह रहे थे। अनिल कुमार ने रुपये देने की बजाय पुलिस को शिकायत देकर तीनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------