कीर्ति नगर निवासी युवक ने एक ई-कॉमर्स साइट पर बाइक खरीदने का प्रयास किया तो अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर पीटीएम नंबर के माध्यम से 41 हजार रुपये हड़प लिए और उसे बाइक भी उपलब्ध नहीं करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का दी शिकायत में कीर्ति नगर निवासी प्रेमजीत ने बताया कि ई-कॉमर्स साइट से उसने एक बाइक खरीदने का प्रयास किया। उसने बाइक मालिक से बाइक खरीदने की फोन कॉल से बात की और 20 हजार रुपये में बात तय हुई। बाइक मालिक ने कहा कि शाम सात बजे तक बाइक मिल जाएगा।
सात बजे उक्त व्यक्ति ने उसे फोन कॉल कर किया कि 15-20 मिनट में बताए गए पते पर गाड़ी पहुंच जाएगी और पैसे जमा करवाने के लिए उसने अपना पेटीएम नंबर दिया। आरोपी व्यक्ति ने पैसे खाते में न आने की बात कहकर दोबारा से पैसे डलवाए और इस तरह से आरोपी ने 41 हजार रुपये हड़प लिए लेकिन 20 मिनट बाद भी बाइक उसे नहीं मिली तो फोन कॉल का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हुई। मामले की शिकायत पुलिस में दी।
आरोपी ने 41 हजार की रकम हड़पने के बाद भी उसे बाइक उपलब्ध नहीं करवाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.