जिले में कोरोना का ग्राफ सितंबर में रिकार्ड तेजी से बढ़ रहा है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में 261 संक्रमित मरीज मिले थे, जबकि सितंबर के पहले छह दिनों में 315 मरीज मिल चुके हैं। 6 दिन से हर रोज औसतन 52 नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। रविवार को 20 नए संक्रमित मरीज मिलने से जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 1732 हो गया है, हालांकि 1372 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को बाग कोठी क्षेत्र में 10 संक्रमितों के अलावा कृष्णा कॉलोनी से 4, 3 बैंक कर्मी व सेक्टर-23, देवसर व विद्यानगर में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रभावित क्षेत्रों व कंटेनमेंट जोन सेक्टर 13 व 23 में भी विभाग की स्क्रीनिंग व सैंपलिंग की।
6 दिन में यूं रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा संक्रमण
- जिले में 25 अगस्त को 25 संक्रमित मिले थे। 26 अगस्त को संख्या 1200 पर पहुंच गई थी। 28 अगस्त तक 1300 और 31 अगस्त को संख्या 1411 मरीज मिल चुके थे। अगस्त के अंतिम सप्ताह में जिले में 261 नए संक्रमित मरीज मिले थे यानी हर रोज औसतन 37 संक्रमित मिले।
- सितंबर के 6 दिन में रिकार्ड 315 मरीज मिले हैं। 1 सितंबर को संख्या 1500 हो गई थी, लेकिन 4 सितंबर को ग्राफ 1643 पर पहुंचा। 5 सितंबर को 71 नए मरीज आए और 6 सितंबर को 20 मरीज मिले। यानी 6 दिन में औसतन 52 नए रोगी मिले।
करीब 45 हजार हुई सैंपलों की संख्या
जिले में अभी तक 44 हजार 941 लोगों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 43 हजार 214 लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव मिली है, जबकि 1732 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों से 1372 लोग ठीक हो चुके हैं और जिले में अब 354 एक्टिव मरीज हैं।
200 लोगों के सैंपल लिए
रविवार को 20 नए मामले सामने आए है। जबकि 48 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक 1372 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को 200 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में विभाग की तरफ से स्क्रीनिंग व सैंपलिंग जारी है। लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। -डॉ. जितेंद्र कादयान, सीएमओ
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.