राजस्थान पर बने लो प्रेशर एरिया में नमी कम होने से तीन दिन बूंदाबांदी के आसार
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

राजस्थान पर बने लो प्रेशर एरिया में नमी कम होने से तीन दिन बूंदाबांदी के आसार

मानसूनी सीजन की विदाई होने जा रही है, लेकिन अंतिम दिनों में बादलवाई के बाद भी बढ़ते तापमान और उमस ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण जिले में शनिवार शाम को भिवानी, तोशाम के बाद देर शाम बहल, लोहारू, ढिगावामंडी क्षेत्र में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिन तक कहीं बूंदाबांदी तो कहीं अच्छी बारिश हो सकती है।

इस बार मानसून ने तय समय पर दस्तक दी थी। शुरूआत कमजोर रही। उसके बाद कभी बंगाल की खाड़ी तो कभी अरब सागर पर बने सिस्टम से ही बारिश हुई। मानसूनी टर्फ के हिमाचल की तलहटियों की तरफ शिफ्ट होने से मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहा। इस क्रम में पांच दिन पहले राजस्थान के ऊपर लो-प्रेशर एरिया बना हुआ था। जो झारखंड, एमपी होते हुए राजस्थान तक पहुंचा था, लेकिन हवाओं में नमी कम होने से बारिश नहीं हो पा रही थी।

अधिकतम तापमान में 20 की गिरावट

शनिवार रात से ही मौसम में बदलाव के चलते देर रात तक रुक-रुककर बारिश हुई। रविवार सुबह ही धूप निकल आई। दिन में छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं जबकि नमी 74 प्रतिशत तक पहुंच गई। अधिकतम पारे में दो डिग्री की गिरावट हुई। रविवार को अधिकतम पारा 33 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।

जानिए... कैसा रहेगा आगे का मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान पर बने लो प्रेशर एरिया में नमी कम होने से आगामी दो-तीन दिन बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी हवाओं के चलने से अगले 7 दिन में पारे में दो से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद विंड पैटर्न में बदलाव हो सकता है। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं में नमी होने के कारण उमस से तापमान में कमी आ सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------