सिटी थाना से करीब 50 मीटर दूर स्थित जिंदल पार्क के शौचालय में हुए मजदूर कपिल हत्याकांड की गुत्थी काे सीआईए प्रथम ने सुलझा दिया है। पुलिस ने जांच में खुलासा किया करीब छह माह पहले सटी थाना क्षेत्र के एक घर से चाेरी किए डेढ़ लाख रुपये का बंटवारा नहीं करने तथा पांच की बजाय तीन नशे की पुड़िया लाने पर उसी के दाेस्त ने कपिल की हत्या की थी। जब तक माैत नहीं हाे गई, उसका साथी आराेपी अजय कपिल का सिर शाैचालय की सीट में मारता रहा।
सीआईए प्रथम ने आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया। आराेपी ने पुलिस की पूछताछ में वारदात काे अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। आराेपी काे आज काेर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि 7 सितंबर काे हिसार सटी थाना से करीब 50 मीटर की दूर युवक की हत्या कर दी गई थी। युवक का शव जिंदल पार्क के शाैचालय में पड़ा मिला था। युवक की पहचान सेक्टर 14 वासी कपिल के रूप में की गई थी। कपिल मूलरूप से यूपी का रहने वाला था। उसकी गर्दन व सिर पर चाेट के निशान मिले थे।
6 माह पहले चुराए थे रुपए, नहीं दिया था हिस्सा
एसपी गंगाराम पुनिया ने बताया कि कपिल हत्याकांड में हिसार के न्यू ऋषि नगर के रहने वाले अजय काे गिरफ्तार किया है। आराेपी ने पूछताछ में रुपयों के लेन-देन के विवाद में कपिल की हत्या की बात मानी है। आराेपी ने बताया कि उसने कपिल के साथ मिलकर 6 माह पहले सिटी थाना क्षेत्र के एक मकान में चाेरी की थी। कपिल ने चाेरी किए डेढ़ लाख रुपए में से उसे हिस्सा नहीं दिया, जिसके कारण वह कपिल से रंजिश रखने लगा था।
वारदात वाले दिन उसने ही काॅल कर कपिल काे जिंदल पार्क के शाैचालय के पास नशे की पांच पुड़िया लेकर बुलाया। मगर कपिल तीन पुड़िया लेकर पहंुचा। कम पुड़िया काे लेकर उनका झगड़ा भी हुअा। नशे का सेवन करने के बाद शाैचालय की सीट में सिर मारकर कपिल की हत्या कर दी थी। वह तब तक कपिल का सिर सीट में मारता रहा, जब तक उसकी माैत नहीं हाे गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.