गैस एजेंसी के नाम पर रिटायर्ड सेना अधिकारी से 24. 85 लाख ठगे, रिटायरमेंट के बाद बिजनेस करना चाहता था पीड़ित
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

गैस एजेंसी के नाम पर रिटायर्ड सेना अधिकारी से 24. 85 लाख ठगे, रिटायरमेंट के बाद बिजनेस करना चाहता था पीड़ित

सेना से रिटायर्ड जूनियर कमिश्नर गांव चौबारा निवासी सुरेश कुमार से गैस एजेंसी दिलवाने के नाम पर 24 लाख 85 हजार रुपये ठग लिये। सुरेश कुमार 28 फरवरी 2020 को ही सेना में जेसीओ पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृति पर उन्हें आर्मी फंंड, एजीआई फंंड, ग्रेच्युटी आदि से करीब 45 लाख रुपए मिले थे।

वह रिटायरमेंट के बाद कारोबार करना चाहते थे। उन्होंने गैस एजेंसी लेने को लेकर वेबसाइट की मदद ली, जिसके जरिए ठगी की गई। शिकायत में रिटायर्ड सेना अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 7 अगस्त 2020 को भारत पेट्रोलियम गैस की वेबसाइट पर गैस एजेंसी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 10 अगस्त को उनके मोबाइल पर कॉल आई कि आपका आवेदन स्वीकार हो गया।

वहीं गैस एजेंसी लेने सेे संबंधित कागजात मांगे गए। जिसके चलते सब कागजात भेज दिए। उनसे अलग-अलग बहाने बनाकर 24.85 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद उन्हें फर्जीवाड़े की आशंका होने लगी, जिसके बाद ई-मेल पर भेजे गए सभी दस्तावेजों की जांच उच्च स्तर पर करवाई गई तो मामला फर्जीवाड़े का निकला। पुलिस ने केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीड़ित सुरेश कुमार।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------