हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आईसीटीसी सेंटर ने बजाज राइस मिल में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान चलाया। जिसके तहत राइस मिल के मजदूरों को एचआईवी एड्स से बचाव के तरीके और सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एड्स काउंसलर अजय कपूर ने मजदूरों को जागरूकता पुस्तिका व प्रपत्र वितरित किए।
साथ ही एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में बताया। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एचआईवी सेंटर के काउंसलर हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के असिस्टेंट डायरेक्टर के निर्देश पर बजाज राइस मिल के मजदूरों के बीच पहुंचें। जहां काउंसलर अजय कपूर ने श्रमिकों को एड्स के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि एचआईवी व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर बनाकर उसके रक्त को सफेद पानी में बदल देता है।
उन्होंने श्रमिकों को बताया कि शरीर में वायरस ज्यादा हावी होने पर इसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। एड्स के उपचार में एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी और दवाइयों का उपयोग किया जाता है। इन दवाइयों का मुख्य उद्देश्य एचआईवी के प्रभाव को कम करना, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना और अवसरवादी रोगों को ठीक करना होता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.