निसिंग एरिया के गांव चकदा में शनिवार को साढे तीन करोड़ की लागत से तैयार होने वाले 33 केवी पावर हाउस के उद्घाटन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम सरपंच गुरलाल सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने नारियल तोड़ पावर हाउस के निर्माण कार्य की शुरूआत की। ग्राम सरपंच गुरलाल सिंह ने बताया कि गांव में पावर हाउस नहीं होने से ग्रामीणों को बिजली के कटों से जूझना पड़ता था, लेकिन अब पॉवर हाऊस के निर्माण के बाद इस समस्या से निजात मिलेगी।
पॉवर हाऊस से गांव चकदा के साथ साथ गांव गोहिदा, अमूपुर व माजरा रोड़ान सहित अन्य डेरों पर रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि उनके गांव में पावर हाउस निर्माण कार्य पूर्व एमएलए भगवान दास कबीरपंथी के प्रयासों से संभव हो सका।
चकदा में पावर हाउस बनाने की मांग वर्षों पुरानी है। जो भाजपा पार्टी की सबका साथ सबका विकास नीति के तहत संभव हो सका। इस मौके पर आजाद जेई, बलविंदर संधू, दलजीत सिंह फौजी, गुरमीत सिंह, हजूर सिंह चकदा, पंच गुरलाल, मिंटू, जगमोहन, राजेंद्र व मलकीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.