मध्य प्रदेश हमारा घर हमारा विद्यालय योजना 2020
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

मध्य प्रदेश हमारा घर हमारा विद्यालय योजना 2020

 

मध्य प्रदेश हमारा घर हमारा विद्यालय योजना 2020

हमारा घर हमारा विद्यालय योजनाक्या है इस लेख में  hide 

कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई का खासा नुकसान हो रहा है। इसी नुकसान की भरपाई हेतु और छात्र घर से ही पढ़ सके इसके लिए अलग अलग सरकारें कई योजनाएं बना रही हैं। ऐसी ही एक योजना शुरू होने जा रही है मध्यप्रदेश से। इस योजना का नाम है हमारा घर हमारा विद्यालय योजना। इस योजना के तहत राज्यों के स्कूली छात्रों को नए तरीके और अंदाज से पढ़ाया जाएगा। Hamara Ghar Hamara Viyalaya Yojana पर पहली क्लास 6 जुलाई 2020 से शुरू होगी। इस योजना का ऐलान 29 जून 2020 को  इस योजना की प्रमुख सचिव रश्मि ने किया। इस योजना के जरिए छात्रों को सुबह 10 बजे से ही क्लास दी जाएगी।

इस योजना का ऐलान मंत्रालय द्वारा फेसबुक लाइव जा कर किया गया, यंहा मुख्य सचिव रश्मि अरुण ने एक लाख शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हर अवसर से सीखते हैं। अगर बच्चे अपने पिता के साथ खेत पर भी जा रहा है तो इससे वह नया हुनर सीखता है, इससे उसे दूरी और माप का पता चलता है जो की गणित विषय में सीखाया जाता है। इस योजना के जरिए कक्षा 1 से लेकर 8 तक पढ़ाया जाएगा। जिसमें क्लास सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इस क्लास को शुरू घर में घंटी या थाली बजा कर किया जाएगा।

हमारा घर हमारा विद्यालय योजना का उद्देश्य

Hamara Ghar Hamara Vidyalaya Yojana

जैसे की हम सभी जानते हैं कि कोरोना की वजह से देश भर में स्कूल और सभी शैक्षिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। इनके जल्द खुलने के आसार भी कम ही दिख रहे हैं। ऐसे में बच्चों की शिक्षा पर इसका और प्रभाव ना पड़े साथ ही वह घर में ही स्कूल जैसा माहौल पा सकें इसके लिए ही हमारा घर हमारा विद्यालय योजना शुरू की गई है। इस योजना में उसी तरह पढ़ाया जाएगा जैसे स्कूलों में पढ़ाया जाता है। सुबह 10 बजे घंटी या थाली बजाकर स्कूल का शेड्यूल शुरू होगा और ऐसे ही 1 बजे थाली बजाकर अवकाश दिया जाएगा। इस बीच छात्रों को नोट्स और अपना काम भी करना होगा, जो शिक्षकों द्वारा दिया जाएगा।


क्या क्या होगा Hamara Ghar Hamara Vidyalaya Yojana में
  • योजना में घर से ही पढ़ाई की शुरूवात घंटी बजा कर होगी और स्कूल का अंत भी उसी तरह होगा।
  • छात्रों को किस टाइम टेबल से पढ़ाया जाएगा यह भी बताया जा रहा है ताकि उन्हे पूरी तरह सब कुछ स्कूल की तरह ही लगे।
  • साधारण दिनों में कक्षा में विषयों के अनुसार ही पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें वह सभी जरूरी विषय होंगे जो स्कूलो में पढ़ाए जाते हैं। 
  • शनिवार के दिन स्कूल की तरह मनरोजंन गतिविधियाँ कराई जाएंगी। 
  • शाम को छात्रों को अपने घर के बुजुर्गों से कहानी सुन कर उसके नोट्स तैयार करेंगे। 
  • इसके अलावा उन्हे योग और खेल कूद की सभी गतिविधियाँ कराई जाएंगी।

हमारा घर हमारा विद्यालय योजना का टाइम टेबल

  • सुबह 10 बजे से 11 बजे तक अलग अलग दिन पर अलग अलग विषयों का वीडियो लिंक दिया जाएगा।
  • 11 से 12 तक रेडियो स्कूल को सुनना होगा
  • 12 से 1 तक पाठयक्रम का अध्ययन कराया जाएगा
  • 4 से 5 बजे तक योगा, मनोरंजन खेल और कहानियां जैसी गतिविधियाँ कराई जाएंगी।
  • शनिवार को पूरे दिन केवल मनोरंजन कराया जाएगा।

Benefits Of Hamara Ghar Hamara Vidyalaya Yojana

  • इस योजना के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई के हो रहे नुकसान की भरपाई होगी।
  • योजना में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को  सभी विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी
  • हमारा  घर हमारा विद्यालय योजना में हर विषय की क्लास 1 घंटे की होगी।
  • इससे छात्रों को घर में पूरी तरह स्कूल का माहौल मिलेगा।
  • छात्र घर में रहकर ही बोर या तनाव में ना आ जाएं इसके लिए शनिवार को मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ भी कराई जाएंगी।
  • इस योजना के माध्यम से योग शिक्षा भी दी जाएगी ताकि उनका फॉक्स भी बना रहे। 
  • योजना के जरिए पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। 
  • यह उनके लिए बिलकुल नया अनुभव होगा जिसका वह खूब मजा ले पाएंगे।

हमारा घर हमारा विद्यालय योजना से संबंधित प्रशनोत्तर

हमारा घर हमारा विद्यालय योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गई है?

इस योजना की शुरूवात मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की गई है।

मध्य प्रदेश हमारा विद्यालय योजना में क्या किया जाएगा?

इस योजना के माध्यम से कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को घर में स्कूल जैसा पढ़ने का माहौल दिया जाएगा, और ऑनलाइन माध्यम से इन्हे पढ़ाया जाएगा

Hamara Ghar Hamara Vidyalaya Yojana क्यों शुरू की गई?

यह योजना इसलिए शुरू की गई ताकि स्कूली बच्चों की पढ़ाई का और ज्यादा नुकसान हो।

क्या इस योजना में छात्रों के लिए मनरोंजन की गतिविधियां भी कराई जाएंगी?

हां इस योजना में केवल पढ़ाई ही नहीं होगी बल्कि मनोरंजन भी होगा और अन्य एक्टिविटी भी कराई जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------