गांव सलेमपुर में देवर-देवरानी और पति की जमीन हड़पने का विरोध करने पर उन दोनों ने पहले तो विवाहिता के साथ मारपीट की। उसके बाद जब इस मसले को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी तो देवर-देवरानी के भड़काने पर पति ने पंचायत में ही उसे तीन बार तलाक कह दिया। पुलिस ने पति नेक मोहम्मद, देवरों हनीफ व रहीश तथा देवरानी मीना के विरुद्ध मारपीट करने व तीन तलाक कहने का केस दर्ज किया है।
गांव तेवर की लड़की का 2014 में सलेमपुर के नेक मोहम्मद के साथ निकाह हुआ था। महिला का आरोप है कि इस विवाह के कुछ समय बाद उसकी देवरानी मीना ने उसके पति नेक मोहम्मद का वशीकरण करके उसकी 24 कनाल जमीन का कुछ हिस्सा अपने नाम करवा लिया। 2019 में उसके देवर रहीश ने बाकी जमीन अपने नाम करवा ली। महिला ने इसका विरोध किया ताे उसके साथ मारपीट की गई।
माता-पिता का देहांत होने के बाद महिला ने अपने भार्ई तासिम को इसकी जानकारी दी। उसके समझाने के बावजूद मारपीट जारी रही। 18 अगस्त को देवरानी मीना व देवर हनीफ ने उसके पति नेक मोहम्मद के साथ मिलकर फिर से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अपने भाई को सूचित किया ताे उसका भाई अपने रिश्तेदारों के साथ आ गया। जब दोनों पक्षों की बात चल रही थी तो नेक मोहम्मद ने महिला को रखने से इंकार करते हुए तैश में आकर महिला को 3 तलाक कह दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.