40 हजार में सौदा कर बहादुरगढ़ ले जा कराते फर्जी भ्रूणलिंग जांच, फिर लड़की बता गर्भपात के भी लेते पैसे
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

40 हजार में सौदा कर बहादुरगढ़ ले जा कराते फर्जी भ्रूणलिंग जांच, फिर लड़की बता गर्भपात के भी लेते पैसे

गुड़गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम गर्भवती महिला को डिकोय के रूप में साथ लेकर भ्रूणलिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सरकारी खजाने से 50 हजार रुपए लेकर डिकोय को दिए गए। पहले आरोपी दिल्ली के घेवरा मेट्रो स्टेशन लेकर पहुंचे और बाद बहादुरगढ़ के लिए रवाना हुए, जहां झज्जर स्वास्थ्य विभाग की टीम को विश्वास में लेकर छापेमारी कर महिला समेत 2 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

बहादुरगढ़ पुलिस को भी लिखित शिकायत दी है। सीएमओ डा. विरेन्द्र यादव ने बताया कि क्लीनिक संचालक और एक अस्पताल में काम करने वाली नर्स दोनों मिलकर भ्रूण लिंग जांच का काम करते थे। बताया कि नर्स गर्भ में लड़की होने पर गर्भपात भी करवाती है। इसके लिए 40 से 50 हजार रुपए लेते हैं। सौदा 40 हजार में तय हुआ था। दोनों गुड़गांव के अलग-अलग क्षेत्रों से गर्भवती महिलाओं को दिल्ली, बहादुरगढ़ के आसपास के इलाकों में ले जाकर महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों के फर्जी तरीके से भ्रूणलिंग जांच कराते थे।

दोनों आरोपियों ने रखी आधी-आधी रकम

सीएमओ डाॅ. विरेन्द्र ने बताया कि बिना डिग्री के शिव कुमार क्लीनिक चला रहा था, दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। गोरी से 40 हजार रुपए ले लिए। इनमें से 20 हजार रुपए दलाल शिवकुमार ने अपने पास रख लिए, जबकि 20 हजार मंशा देवी को दिए। बहादुगढ़ और गुड़गांव की टीमों ने मंशा देवी को काबू कर लिया, जबकि शिव कुमार को कुमार क्लीनिक से काबू कर लिया। दोनों के कब्जे से 38 हजार रुपए बरामद हुए। जबकि 2 हजार अल्ट्रासाउंड के लिए दिए गए थे, वहां से बरामद किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुड़गांव. भ्रूण लिंग जांच के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपी।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------