शहर की एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ 5 साल तक दुष्कर्म करने और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोपी नेताजी काॅलोनी के कृष्ण कुमार को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शहर की एक काॅलोनी की महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि लगभग 5 साल पहले उसकी जान पहचान शहर की नेताजी काॅलोनी निवासी कृष्ण से हुई थी। उसके बाद उन दोनों की दोस्ती हो गई और वह उसके घर आने-जाने लगा था।
इसके बाद कृष्ण ने उससे शादी करने का वादा किया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद 20 अगस्त को वह उसके घर आया और पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ डालकर उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। बाद में उससे शादी करने से मना कर दिया। जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर नेताजी काॅलोनी निवासी कृष्ण के खिलाफ दुष्कर्म करने, नशीला पदार्थ पिलाने अाैर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी एएसआई अनीता देवी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.