एसबीआई बैंक कर्मचारियों के बाद केनरा, को-ऑपरेटिव व सैंट्रल बैंक भिवानी शाखा में संक्रमित कर्मचारी मिलने से चारों बैंक शाखाओं में बैंकिंग से संबंधित कोई कामकाज नहीं हुआ। चारों बैंक उपभोक्ताओं के लिए बुधवार को बंद रहे। चारों बैंकों में अभी तक 34 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। 5 दिन पहले घंटाघर स्थित एसबीआई शाखा का 4 कर्मचारी संक्रमित मिला बैंक में अभी तक 16 कर्मचारी संक्रमित मिले चुके हैं।
यह अभी पांच दिन और काम प्रभावित रहेगा। एसबीआई के साथ लगते सैंट्रल बैंक भिवानी व केनरा बैंक शाखाओं में दो दिन पहले कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट लिए गए थे। बुधवार को दोनों बैंकों के 12 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जबकि हुडा पार्क के नजदीक को-ऑपरेटिव बैंक शाखा में काम करने वाले कर्मचारियों के पड़ाेसी संक्रमित मिलने पर जांच करवाई तो चार कर्मचारी पॉजिटिव मिले हंै।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.