रास्ता रोक कर 7 युवकों ने बाइक सवार पर किया रॉड व डंडों से हमला
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

रास्ता रोक कर 7 युवकों ने बाइक सवार पर किया रॉड व डंडों से हमला

हालुवास बाइपास रोड पर बंसीलाल पार्क के पास रास्ता रोक कर सात युवकों ने एक बाइक सवार पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। राहगीरों ने झगड़े को शांत करवा कर घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालुवास मजरा निवासी दिनेश ने बताया कि वह नेहरू पार्क के सामने एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर हेल्पर है। शाम को वह दुकान से बाइक पर घर जा रहा था। जब वह हालुवास रोड स्थित बंसीलाल पार्क के नजदीक पहुंचा तो गांव के एक युवक ने उसकी बाइक को रुकवाया।

उसने बाइक रोकी तो पीछे से गांव हालुवास के निवासी प्रवीन नामक युवक रॉड से सिर पर हमला कर दिया। प्रवीन के ताऊ का लड़का अमित भी मौके पर पहुंचा और उसने भी रॉड से हमला किया। वह बाइक समेत नीचे गिर गया। तभी 4-5 अन्य युवक डंडे लेकर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। हमलावरों ने उसके पैरों, हाथों, सिर व तलवे में चोट मारी। घायल दिनेश ने बताया कि चार दिन पहले उसकी मामूली बात अमित के साथ आपसी कहासुनी हुई थी। तभी से वह उससे रंजिश रखे हुए थे। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 323, 341 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------