जिला नगर आयुक्त डॉ. सुशील कुमार ने जॉइन करने के बाद बुधवार को संबंधित नगर परिषद व नगरपालिका के अधिकारियों की पहली बैठक ली। पहली बैठक में उन्होंने परिषद व पालिकाओं के राजस्व में आ रही कमी को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य फोकस प्राॅपर्टी टैक्स, रेंट रिकवरी के साथ-साथ अवैध निर्माण पर कार्रवाई पर रहा। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि प्राॅपर्टी टैक्स व रेंट की रिकवरी जल्द की जाए। जो लोग रिकवरी नहीं देते हैं उनके मकानों और दुकानों पर ताले लगा दिए जाए।
प्राॅपर्टी टैक्स और दुकानों के रेंट ही नगर परिषद व पालिकाओं की इनकम सोर्स का जरिया है, इसलिए इस पर फोकस किया जाए। उन्होंने जिले में बिना अनुमति चल रहे निर्माण पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में 25 पॉइंट पर चर्चा की गई। बैठक में जींद नगर परिषद के अधिकारियों को बिल बांटने के लिए जल्द टेंडर जारी करने के निर्देश दिए ताकि एक माह में बिल वितरण कर टैक्स एकत्र किया जा सके। बैठक में टेक्निकल ब्रांच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाने का काम करे। इसके अलावा शहर में चल रहे अमरुत योजना के कार्य पर भी एक्सईएन और ठेकेदार से रिपोर्ट ली।
डीएमसी ने कहा कि वह खुद अब व्यक्तिगत तौर पर विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि अमरुत योजना का काम रोहतक रोड पर बरसात रुकने पर एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। अमरुत योजना के तहत 25 किलोमीटर लाइन बिछनी थी, जिसमें से 6 किमी. स्टाॅर्म वाटर और 5 किमी. सीवरेज लाइन बिछनी बाकी है। इस काम को जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। जो काम रुके हैं, उन्हें जल्द पूरा करने के लिए बैठकें होंगी।
आज दो नगर परिषद व तीन नगर पालिकाओं के संबंधित ब्रांचों के अधिकारियों की बैठक ली गई है। इसमें मुख्य फोकस प्राॅपर्टी टैक्स रिकवरी व शॉप रेंट रिकवरी पर दिया गया है। विकास कार्यों की माॅनिटरिंग वह खुद करेंगे और समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. सुशील कुमार, जिला नगर आयुक्त, जींद।
इन कार्यों के लिए समय सीमा की तय
- जो काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुके, उन्हें एक माह में पूरा कराया जाएगा।
- सीएम विंडो की शिकायतों को 15 दिन में निपटारा किया जाएगा।
- सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रेकर पर आने वाली शिकायतों को 48 घंटे में समाधान किया जाएगा।
- विभिन्न विकास कार्यों, सीएम अनाउसमेंट की मॉनिटरिंग होगी और एक-एक विकास कार्यों की रिपोर्ट ली जाएगी।
- प्राॅपर्टी टैक्स बिल एक माह में वितरित करने के निर्देश दिए गए।
- रोहतक रोड पर बचे अमरुत के काम को बरसात रुकने के एक माह में पूरा कराया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.