कोरोना की कम हो रही सैंपलिंग पर हेल्थ विभाग एसीएस राजीव अराेड़ा ने स्वास्थ्य अधिकारियों को और बढ़ाने के आदेश दिए हैं। वहीं 100 प्रतिशत काॅन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग व कोरोना संक्रमण रोकने के लिए की गई अन्य तैयारियों पर उन्होंने शाबाशी भी दी। एसीएस ने आदेश दिए कि हिसार, कैथल और जींद में कोरोना सैंपलिंग को बढ़ाने के लिए अब सैंपल कलेक्शन सेंटरों की संख्या दोगुनी की जाए। इसके लिए पीएचसी स्तर पर भी कोरोना सैंपल लिए जाएं। ताकि लोगों को कोरोना सैंपल देने के लिए कहीं दूर न जाना पड़े।
बता दें कि फिलहाल जिले में सभी बड़ी सरकारी अस्पतालों के अलावा सीएचसी स्तर पर ही कोरोना सैंपलिंग की सुविधा उपलब्ध है। एसीएस ने डीसी को भी आदेश दिए कि वे समय-समय पर कोविड केयर सेंटर, अस्पतालों का दौरा करें। ताकि वहां पर जो कमियां हैं उनका पता चल सके और उनका समाधान किया जा सके। एसीएस राजीव अरोड़ा बुधवार को लघु सचिवालय काॅन्फ्रेंस हाॅल में हिसार, कैथल और जींद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
एसीएस ने डीसी को आदेश दिए कि प्रत्येक कोविड अस्पताल में डॉक्टरों के साथ-साथ योग टीचर की ड्यूटी भी निर्धारित करें। इन कोविड अस्पतालों में समय-समय पर मनोचिकित्सकों का भी दौरा करवाते रहें ताकि स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे कोविड के मरीजों के दिलो-दिमाग पर भी कोई नकारात्मक असर न पड़े। ड्यूटी के दौरान सेफ्टी किट अवश्य पहनी जाए।
उचाना में जल्द शुरू होगी आरटीपीसीआर लैब
एसीएस राजीव अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उचाना में जल्द ही आरटीपीसीआर लैब शुरू हो जाएगी। जल्द ही जो भी जरूरी उपकरण लैब में चाहिए वे उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बायो-2 की गाइडलाइन के अनुसार लैब तैयार में थोड़ा समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेश दिए हैं। एसीएस ने कहा कि जींद, हिसार व कैथल में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में है। आगे भी यह नियंत्रण में रहे। इसको ध्यान रखते हुए तीनों जिलों में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने की आवश्यकता है।
जिले में अब एक लाख पर 2323 की हुई सैंपलिंग
पिछले सप्ताह में जिले में कोरोना की सैंपलिंग प्रति एक लाख की आबादी पर 1520 की पहुंची थी, लेकिन पिछले दिनों सीएम प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर द्वारा की गई खिंचाई और अब एसीएस राजीव अरोड़ा के दौरे से जिले में सैंपलिंग स्पीड में काफी बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को यह प्रति एक लाख की आबादी पर 2323 तक पहुंच गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.