किसानों ने कृषि उपज व्यापार अध्यादेश की खामियों को दूर करने की उठाई मांग
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

किसानों ने कृषि उपज व्यापार अध्यादेश की खामियों को दूर करने की उठाई मांग

भारतीय किसान संघ करनाल जिला इकाई द्वारा सांसद संजय भाटिया को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसकी अध्यक्षता रामकिशन आर्य ने की। जिला अध्यक्ष कृष्ण बस्तली ने बताया कि सरकार जो कृषि उपज व्यापार अध्यादेश 2020 ले कर आई है इसमें किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई है, किंतु किसानों की आय दोगुना होने में संदेह है, क्योंकि इसमें सुधार की आवश्यकता है।

जिला अध्यक्ष का कहना है कि इसमें सभी प्रकार की फसलों की खरीद की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद गारंटी नहीं है। दूसरा निजी व्यापारी का राज्य एवं केंद्र स्तर पर पंजीयन आवश्यक हो उसकी बैंक सिक्योरिटी हो जो एक सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होनी चाहिए। किसानों के साथ कोई भी किसी खरीद एजेंसी के साथ विवाद होता है तो उसकी तत्काल न्याय व्यवस्था स्वतंत्र कृषि न्यायालय होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसान संघ सांसद से विनती करता है कि वह निजी रुचि लेकर आने वाले ग्रीष्म सत्र लोकसभा में किसानों की मांगों को लेकर चर्चा में हिस्सा ले। इसमें संशोधन को लेकर संसद में आवाज उठाएं। इस मौके पर जिला सचिव सुभाष चंद्र, वेद प्रकाश, जसविंदर, महेंद्र, मुनीष सुरेश चोरा, बलकार, यशबीर बिल्लू बस्तली, जगमाल, सुरेश जांगड़ा उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers raised demand to remove the flaws of the Agricultural Produce Trade Ordinance


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------