दो सप्ताह से गलियों में भरे जोहड़ के गंदे पानी से कश्यप मोहल्ला के लोग परेशान
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

दो सप्ताह से गलियों में भरे जोहड़ के गंदे पानी से कश्यप मोहल्ला के लोग परेशान

रांवर गांव में कश्यप मोहल्ला निवासी गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बीते दो सप्ताह से मोहल्ले की गलियों में जोहड़ का गंदा पानी जमा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होकर उनके घरों और मोहल्ले की गलियों में घुसा था। 15 दिन बीतने के बावजूद गलियों में भरे गंदे पानी की निकासी नहीं हुई है। बदतर हालातों के कारण लोगों को बीमारी फैलने का डर सताने लगा है।

ग्रामीण रामधन, रणजीत, लेखराज, सतपाल, लच्छी राम, बाबू राम, नीलम, बिमला, सुमन व अन्य ने बताया कि जोहड़ का गंदा पानी घरों और गलियों में घुसना नई समस्या नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि आवर्धन नहर टूटने के बाद से लगातार उनके मोहल्ले में ऐसे हालात बने हुए हैं। आधे से ज्यादा गांव के पानी की निकासी इस जोहड़ में हो रही है, लेकिन ग्राम पंचायत ओवरफ्लो हो चुके इस जोहड़ को लेकर गंभीर नहीं है। दो हफ्तों से गंदा पानी गलियों में खड़ा जिसमे मच्छर पनप चुके है। उन्हें मजबूरन इसी गंदे पानी से आना जाना पड़ता है। ग्रामीण कई बार सरपंच को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा।

लोग बंद नहीं करते पानी की टोंटियां : सरपंच
गांव की सरपंच जसबीर कौर ने बताया जोहड़ से पानी की निकासी नहीं होने के कारण जोहड़ ओवरफ्लो हुआ है। आधे के करीब गांव के पानी की निकासी इसी जोहड़ में होती है। ग्रामीण पानी की टोंटियां को बंद नहीं करते जिस वजह से जोहड़ में पानी का दबाव अधिक है। आवर्धन नहर टूटने के बाद दो पंपों के जरिए इस जोहड़ से पानी निकाला गया था। फिलहाल पंचायत का पंप खराब है। अगले दो तीन दिनों में गलियों में घुसे पानी की निकासी करवाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The people of Kashyap Mohalla are disturbed by the dirty water in the streets, filled with lanes for two weeks


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------