![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/16_1597965282.jpg)
शहर के सामाजिक संगठन प्रतिनिधियों ने पार्षद चंचल सहगल के पति विजय विजय सहगल के खिलाफ फर्जी रजिस्ट्री करवाने की शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं होने के विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। इसके बाद डीसी के माध्यम से सीएम को शिकायत भेज चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही विजय के ऊपर केस दर्ज नहीं हुआ तो शहरवासियों के साथ सड़कों पर उतर जाएंगे।
मिनी सचिवालय के सामने जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे गुरुवार को प्रदर्शन हुए विरोध प्रदर्शन मेें शामिल पानीपत युवा संगठन से जुड़े समाज सेवी अश्वनी, रवि, शशी कपूर व रब दे बंदे संगठन से जुड़े समाजसेवी जॉनी चावला ने कहा कि नायब तहसीलदार काे की शिकायत दिए ढाई माह बीत चुके हैं। अब तक पुलिस ने उसके खिलाफ केस तक दर्ज नहीं किया है।
विजय सहगल पर लगे हैं ये आरोप
जॉनी चावला ने बताया कि विजय सहगल पर फर्जी रजिस्ट्री करवाने, लाॅकडाउन के दौरान वृंदावन घूमने जाने व नगर निगम एक्सईएन जीपी वधवा को छत से नीचे फेंकने समेत अन्य आरोप लगे हैं। सबसे बड़ा आरोप फर्जी रजिस्ट्री करवाने का है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.