लघु सचिवालय में बुधवार को फरियाद लेकर आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस द्वारा तीन जिलों के डीसी, एसपी व अन्य अधिकारियों की बैठक का हवाला देकर जिला प्रशासन की तरफ से फरियादियों को मुख्य गेट से ही वापस भेज दिया गया। यही नहीं लघु सचिवालय के बाहर बैठे फरियादियों को वहां से उठाकर साइड में जाने को कहा गया। लघु सचिवालय के मुख्य गेट से केवल अधिकारियों व कर्मचारियों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है।
डीसी, एसडीएम से मिलकर अपनी फरियाद रखने वालों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था, जबकि बाकी लोगों को तहसील कार्यालय की तरफ से ऊपर वाली बिल्डिंग पर जाने के निर्देश दिए जा रहे थे। इसके चलते फरियाद लेकर आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यही नहीं ग्राउंड फ्लोर पर स्थित नगर परिषद में काम के लिए आने वाले लोगों को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। मुख्य गेट पर ही डीसी आफिस व नगर परिषद के कर्मचारियों को खड़ा किया गया था, जो आने वालों को अंदर जाने से रोकते नजर आए। उनका स्पष्ट कहना था कि मीटिंग के चलते आज यहां से आवाजाही नहीं हो सकती। इसके चलते फरियाद लेकर आने वाले लोग बिना मिले ही वापस लौट गए।
आयुष विभाग में काम करने वाले कर्मी वापस लौटे
आयुष विभाग में डेलीवेज पर लगे कर्मचारी भी डीसी को मिलकर ज्ञापन देने के लिए आए थे। उन्हें भी बाहर रोक दिया गया। वह काफी देर तक कंज्यूमर फोरम कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन नहीं मिल सके। हारकर उन्हें वापस जाना पड़ा। वह डीसी से मिलकर उन्हें नए डीसी रेट लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे।
पानी चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे वापस पहुंचा
बुधवार को पानी चोरी के मामले में शिकायत लेकर पहुंचा कालवा निवासी सतबीर को भी वापस लौटना पड़ा। वह काफी देर तक लघु सचिवालय के बाहर बैठा रहा, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। एसीएस की मीटिंग के चलते बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर गाड़ियाें की भीड़ रही। तीन जिलों के डीसी, एसपी, सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को बैठक में बुलाया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.