भाजपा ने जिले की कमान सौंपने में इस बार संगठन को मजबूत और गैर विवादित बनाने के साथ सोशल इंजीनियरिंग का भी ध्यान दिया है। जैसा माना जा रहा था कि इस बार जिले की कमान जाट समुदाय को मिलेगी वैसा हुआ और जिला अध्यक्ष के पद पर राजू मोर की ताज पोशी हो गई थी।
पिछली बार भी राजू मोर जिला अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे थे। परंतु अंतिम समय में एक जमीन विवाद बीच में आ जाने के कारण वे पिछड़ गए। उस समय अमरपाल राणा को जिला अध्यक्ष चुना गया था। गौरतलब है कि जींद में सांसद और विधायक दोनों गैर जाट समुदाय से हैं। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी गैर जाट हैं। जबकि सोनीपत और जींद जाट समुदाय का दबदबा है।
चारों पार्टियों ने जताया जाट समुदाय पर भरोसा : जेजेपी-इनेलो के बाद बीजेपी ने भी जाट समुदाय पर भरोसा जताया है। बीजेपी जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल पांच प्रमुख लोगों राजू मोर, ओपी नैन, डॉ. राज सैनी, डॉ. ओपी पहल और निवर्तमान प्रधान अमरपाल राणा में से तीन जाट समुदाय और दो नॉन जाट समुदाय से थे।
जेजेपी-इनेलो के बाद बीजेपी को भी भाया सफीदों : जेजेपी के जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी का गांव साहनपुर और इनेलो के जिला अध्यक्ष रामफल कुंडू का गांव खरक गागर सफीदों विधानसभा क्षेत्र में आता है। राजू मोर का गांव लुदाना भी इसी में पड़ता है। मोर 2009 में बीजेपी सफीदों से चुनाव भी लड़ चुके हैं
तीन प्रमुख पार्टियों में देवर-भाभी और जीजा का कब्जा
हरियाणवी में एक कहावत है... गंडे तै गंडेरी मिठ्ठी, गुड़ तै मिठ्ठा लाळा, भाईयां तै भतीजा प्यारा, सबतै प्यारा साला। जिले के भाजपा और जेजेपी नेता गठबंधन में हैं पर शायद ही दोनों पार्टियों के नेता दिल से एक साथ दिखे हों। अब बीजेपी के नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद गठबंधन में शामिल दोनों पार्टियों की जिले में खूब जमने वाली है। कारण बीजेपी के नए जिला प्रधान राजू मोर और जेजेपी के जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी रिश्ते में जीजा-साला हैं।
यही नहीं इसी के साथ-साथ दोनों एक ही हैचरी का व्यवसाय करते हैं। इसी के साथ-साथ कांग्रेस की महिला विंग की जिला प्रधान मूर्ति मलिक जेजेपी जिला अध्यक्ष की भाभी हैं। अब यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि राजनीति की इस वर्चस्व की लड़ाई में दोनों एक-दूसरे के सामने खड़े होते हैं या फिर गठबंधन की तरह मिलकर जिले को विकास की ओर ले जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.