पाेलैंड में नौकरी लगवाने का झांसा दिया, भेज दिया बाकू, दो दोस्तों से ठग लिए 22 लाख रुपए
Type Here to Get Search Results !

पाेलैंड में नौकरी लगवाने का झांसा दिया, भेज दिया बाकू, दो दोस्तों से ठग लिए 22 लाख रुपए

गांव शेरा और जींद के रहने वाले दो दोस्तों को पाेलैंड में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एजेंट ने बाकू भेज 22 लाख रुपए ठग लिए। वहां पहुंचने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा। 6 महीने बाद वह किसी तरह वापस घर आ सके। रुपए वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहे हैं। आईजी करनाल के आदेश पर थाना किला पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुई है।

गांव शेरा के रहने वाले मनजीत ने बताया कि जींद के गांव मोरखी का रहने वाला प्रदीप उसका दोस्त है। वह कई साल से विदेश में नाैकरी करने का विचार कर रहे थे। पिछले साल जनवरी में उनकी मुलाकात डाबर कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र और रैर कलां के रहने वाले मुकेश से हुई। उसने बताया कि वह एक एजेंट को जानते हैं जो विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है। वह उसके द्वारा कई युवकों को विदेश भेज चुका है।

कुछ समय बाद उन्होंने देसराज कॉलोनी के रहने वाले योगेश और उसकी पत्नी प्रिया से मिलवाया। उस वक्त वहां प्रिया का भाई कृष्ण, मनीष और देहरादून का रहने वाला आशीष जेठली भी था। उन्होंने बताया कि वह किसी भी देश का वीजा बनवा सकते हैं। उन्होंने पोलैंड में जॉब लगवाने की बात कही। मई 2019 में उन्होंने जितेंद्र और मुकेश को 8 लाख एक बार में और 14 लाख रुपए दूसरी बार में दे दिए। 10 जुलाई को उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से (बाकू) देश में भेज दिया। वहां पहुंचने पर उन्हें संदेह हुआ कि उनके साथ फ्रॉड हो रहा है। उन्होंने एजेंट को कॉल किया। बोला कि बात पोलैंड की बात हुई थी और उन्हें बाकू भेज दिया। छह महीने वह बाकू में ही रहा। फ्लाइट के रुपए खर्च कर वह किसी तरह जनवरी 2020 में भारत लौट सका।

मनजीत ने बताया कि उनके साथ ही मतलौडा का बलबिंद और विकास को 25 लाख रुपए लेकर आरोपियों ने पोलैंड भेजा था। वह तो वापस घर आ गया लेकिन बलबिंद्र, विकास और दोस्त प्रदीप माेरखी का उन्होंने कहीं छुपा कर रखा है। उन्होंने काफी समय से अपने घर पर भी संपर्क नहीं किया है। उनके बारे में पूछने पर एजेंट कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

दिए थे चेक, हो गए बाउंस
मनजीत ने बताया कि योगेश और उसकी पत्नी प्रिया ने रुपए वापस मांगने पर चेक दे दिए लेकिन वह बाउंस हो गए। अब वह रुपए मांगता है तो वो धमकी देते हैं। कहते हैं कि रुपए मांगे तो झूठे केस में जेल भिजवा देंगे। एएसआई विनोद ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------